
Mumbai , 2 जुलाई . लोनावला ग्रामीण Police व्यवसायी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में दोनों आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए अदालत से अनुमति लेने की तैयारी कर रही है.
लोनावला ग्रामीण Police स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ के दौरान जरूरी जानकारी छिपाई है. सच का पता लगाने और उनके बयानों की पुष्टि करने के लिए Police पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए कोर्ट से मंजूरी लेने की योजना बना रही है.
चल रही जांच के तहत Police Thursday को मुख्य आरोपी सिया गोयल को उसके घर ले गई ताकि पंचनामा (घटनास्थल और सबूतों की आधिकारिक दस्तावेज़ीकरण प्रक्रिया) पूरा किया जा सके.
दोनों आरोपियों की Police कस्टडी 3 जुलाई को खत्म होने वाली है. रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद सिया गोयल और सह-आरोपी चेतन चौधरी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति के लिए Police द्वारा कोर्ट में अर्जी देने की उम्मीद है.
सिया गोयल और उनके कथित प्रेमी चेतन चौधरी पर पुणे के पास लोहागढ़ किले की एक चट्टान से धक्का देकर सिया के मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या करने का आरोप है. जांच के तहत, Police ने Tuesday और Wednesday को किले में क्राइम सीन को फिर से तैयार (रीक्रिएट) किया.
Police ने चौधरी की चाल-ढाल का भी विश्लेषण (गेट एनालिसिस) किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वही हुडी पहने हुए व्यक्ति था, जिसे कथित हत्या से कुछ समय पहले केतन और सिया का पीछा करते हुए देखा गया था.
Wednesday सुबह 7 बजे 25 से ज़्यादा Policeकर्मियों की देखरेख में चेतन चौधरी को लोहागढ़ किले ले जाया गया, जबकि सिया को घटनाक्रम को फिर से समझने की प्रक्रिया के लिए एक दिन पहले ही उसी जगह ले जाया गया था.
जांच में यह भी पता चला है कि Maharashtra के एक जाने-माने बिजनेसमैन के बेटे केतन अग्रवाल को शादी से पहले ही सिया और चेतन चौधरी के कथित रिश्ते पर शक हो गया था. Police के मुताबिक, केतन ने अपने परिवार से शादी से पहले सिया के बैकग्राउंड की जांच करने के लिए भी कहा था.
अधिकारियों ने बताया कि केतन के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि उनका बेटा सिया और चेतन चौधरी की बढ़ती नजदीकियों को लेकर बार-बार चिंता जताता था. खबरों के मुताबिक, उसने अपने परिवार को बताया था कि सिया बातचीत के दौरान अक्सर चेतन चौधरी का जिक्र करती थी और उसे शक था कि दोनों के बीच कोई रिश्ता है. हालांकि, परिवारवालों ने उसे भरोसा दिलाया कि सिया के परिवार के साथ उनके पुराने संबंध हैं और चिंता की कोई बात नहीं है.
इस जोड़े ने फरवरी में अपनी सगाई की घोषणा की थी और नवंबर में उनकी शादी होने वाली थी. खबरों के मुताबिक, उनके परिवारों ने jaipur में एक महल लगभग 17 करोड़ रुपये में बुक किया था और मेहमानों को शादी में लाने-ले जाने के लिए दो प्राइवेट विमानों का इंतजाम भी किया था.
परिवारों ने शादी से कुछ महीने पहले बाली घूमने का भी प्लान बनाया था लेकिन Mumbai एयरपोर्ट पहुंचने पर केतन को पता चला कि उसका पासपोर्ट गायब है, जिसके बाद यह ट्रिप रद्द कर दी गई. केतन के पिता के अनुसार, रास्ते में एक फूड कोर्ट पर रुकने के दौरान कार में वापस आकर सिया ने जानबूझकर पासपोर्ट ले लिया था, जिसकी वजह से ट्रिप रद्द करनी पड़ी.
Police का यह भी आरोप है कि 14 जून को सिया केतन को लोहागढ़ किले ले गई, जहां उसने कथित तौर पर उसे पहाड़ी से नीचे धकेलने की नाकाम कोशिश की. Police का दावा है कि केतन एक झाड़ी को पकड़कर खुद को बचाने में कामयाब रहा. शक से बचने के लिए सिया ने कथित तौर पर उसे गले लगाने से पहले सांप दिखने का शोर मचाकर ध्यान भटकाने की कोशिश की.
ट्रिप से लौटने के बाद केतन ने फिर से अपने पिता से पूछा कि क्या सिया के बैकग्राउंड की ठीक से जांच की गई थी. उसने बताया कि जब भी वह उससे संपर्क करने की कोशिश करता था, उसका फोन अक्सर व्यस्त रहता था. Police के अनुसार सिया गोयल और चेतन चौधरी ने कथित तौर पर 18 जून को केतन अग्रवाल की हत्या कर दी.
–
ओपी/पीएम
Skip to content