केतन अग्रवाल केस : तीन बार कोशिश, ऊंचाई से डर, अपनों की साजिश से नहीं बच सका युवक

पुणे, 23 जून . Maharashtra के पुणे जिले के मावल तालुका स्थित लोहागढ़ किले पर युवक केतन अग्रवाल की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. शुरुआत में दुर्घटना मानी जा रही यह घटना अब हत्या का मामला साबित होती नजर आ रही है. लोणावला ग्रामीण Police की जांच में सामने आया है कि केतन की हत्या कथित तौर पर उसकी होने वाली पत्नी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन ने मिलकर की.

जानकारी के अनुसार, 18 जून को केतन अग्रवाल की लोहागढ़ किले से गिरने के कारण मौत हो गई थी. शुरुआती जांच में इसे हादसा माना गया था, लेकिन Police द्वारा जुटाए गए तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों ने मामले को नया मोड़ दे दिया.

Police जांच में पता चला है कि केतन को लोहागढ़ किले पर ले जाने की तीन बार कोशिश की गई थी. ऊंचाई से डर लगने के कारण वह वहां जाने से लगातार इनकार कर रहा था. हालांकि, सिया गोयल के बार-बार आग्रह करने के बाद वह आखिरकार लोहागढ़ जाने के लिए तैयार हो गया.

जांच के दौरान Police को एक महत्वपूर्ण cctv फुटेज भी मिला, जिसमें चेतन कड़ी धूप के बावजूद हुडी पहनकर लोहागढ़ की ओर जाता दिखाई दिया. Police का मानना है कि यह फुटेज मामले की जांच में अहम साबित हुआ. इसके अलावा, अन्य तकनीकी साक्ष्यों और cctv फुटेज के आधार पर Police ने हत्या की आशंका को मजबूत माना और जांच उसी दिशा में आगे बढ़ाई.

फिलहाल Police ने सिया गोयल और चेतन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों के जुर्म कबूल करने की बात सामने आई है. मामले में आगे की जांच जारी है और Police घटनाक्रम की पूरी सच्चाई सामने लाने का प्रयास कर रही है.

इस बीच, केतन के पिता और परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए अपने बेटे को न्याय दिलाने की अपील की है.

मृतक के चाचा विजय अग्रवाल ने कहा कि हमें पता चला है कि केतन की हत्या हमारी ही होने वाली बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की है. पहले हमें यह एक हादसा लग रहा था, लेकिन अब सच्चाई कुछ और ही सामने आ रही है. हम Police से न्याय मांग रहे हैं. हमें उम्मीद है कि जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी होगी और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी.

एएमटी/एबीएम