
वाराणसी, 29 जुलाई . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश को आज के दौर की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India न केवल अपनी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिला रहा है, बल्कि भगवान बुद्ध की अमर धरोहर को भी पूरी दुनिया में नई प्रतिष्ठा प्रदान कर रहा है.
उन्होंने सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने को India की सांस्कृतिक विरासत के वैश्विक सम्मान का प्रतीक बताया. वाराणसी स्थित सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर तिब्बतन स्टडीज के सभागार में आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपChief Minister ने कहा कि भगवान बुद्ध की प्रथम धम्मदेशना-स्थली सारनाथ केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए शांति, सह-अस्तित्व और करुणा का संदेश देने वाला केंद्र है.
उन्होंने कहा कि आषाढ़ पूर्णिमा मानव कल्याण और विश्व बंधुत्व के मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को आधुनिक विकास से जोड़ते हुए विश्व मंच पर नई पहचान स्थापित कर रहा है. उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों की यात्राओं के दौरान उन्हें भगवान बुद्ध के प्रति लोगों की गहरी आस्था और India के प्रति सम्मान को निकट से देखने का अवसर मिला.
उन्होंने रूस यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां भगवान बुद्ध के प्रति लोगों की श्रद्धा India की हजारों वर्ष पुरानी सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने भगवान बुद्ध के विचारों को विश्वभर तक पहुंचाने का कार्य किया था और आज केंद्र तथा प्रदेश की डबल इंजन Government उसी विरासत को आगे बढ़ा रही है. बुद्ध से जुड़े प्रमुख तीर्थ स्थलों को सड़क, रेल और हवाई संपर्क से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे बौद्ध पर्यटन को नई गति मिलने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को भी बढ़ावा मिल रहा है.
उपChief Minister ने कहा कि सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया जाना केवल उत्तर प्रदेश या India की उपलब्धि नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता की साझा सांस्कृतिक विरासत का सम्मान है. उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया हिंसा और संघर्ष की चुनौतियों का सामना कर रही है, तब भगवान बुद्ध के कालजयी विचार ही स्थायी शांति और सद्भाव का मार्ग दिखा सकते हैं.
उन्होंने अपने संबोधन में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती का भी उल्लेख करते हुए प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि संत रविदास का सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का संदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है.
साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश Government सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, धार्मिक पर्यटन के विकास तथा काशी, सारनाथ, अयोध्या, मथुरा सहित सभी प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है.
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content