
Lucknow, 12 जून . Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर Friday को Lucknow के लोकभवन में ‘प्रगति पथ के 12 वर्ष : विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के’ विषयक मीडिया संवाद आयोजित किया गया. इसमें उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र Government की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि बीते 12 वर्ष सेवा, सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं तथा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” नए India के निर्माण का जीवंत महामंत्र बन चुका है.
केशव प्रसाद मौर्य ने Prime Minister Narendra Modi को कार्यकाल के 12 सफल वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, रक्षा, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं.
उन्होंने कहा कि करोड़ों गरीबों को पक्का आवास, महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, किसानों को सम्मान निधि तथा युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त हुए हैं. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने राजनीति को सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प बनाया है.
पीएम मोदी की कार्यशैली ने शासन व्यवस्था को जनकेंद्रित बनाया है, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा.
औद्योगिक विकास का उल्लेख करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के माध्यम से 93 हजार करोड़ रुपए मूल्य के उत्पादों का निर्यात हुआ है तथा उत्तर प्रदेश के 44 उत्पादों को जीआई टैग प्राप्त हो चुका है. उन्होंने कहा कि मेरठ आज खेल सामग्री निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है.
महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में केंद्र Government की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से 4.53 करोड़ बेटियों के भविष्य को सुरक्षित किया गया है, जबकि Prime Minister उज्ज्वला योजना के तहत 10.33 करोड़ महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है. स्वयं सहायता समूहों और खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं ने ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है.
सांस्कृतिक पुनर्जागरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण के बाद अब मथुरा के विकास को नई गति दी जा रही है, जिससे धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान मिल रही है.
डिजिटल और आर्थिक सुधारों की चर्चा करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश में होने वाले 56 प्रतिशत डिजिटल लेनदेन यूपीआई के माध्यम से हो रहे हैं. डीबीटी प्रणाली ने पारदर्शिता बढ़ाने के साथ भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया है.
वहीं मुद्रा योजना के जरिए लाखों युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं. गरीब कल्याण योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि Prime Minister आवास योजना के तहत चार करोड़ से अधिक लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं. इसके साथ ही मुफ्त राशन और स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं ने करोड़ों परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान किया है.
राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर India की बढ़ती प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए मौर्य ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी हथियार निर्माण को बढ़ावा मिला है, देश में 300 से अधिक स्पेस स्टार्टअप्स कार्यरत हैं और सेमीकंडक्टर निर्माण की दिशा में India तेजी से आगे बढ़ रहा है.
उन्होंने बताया कि आयुष्मान India योजना से 60 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं तथा 19 हजार से अधिक जन औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. उन्होंने ग्रीन एनर्जी, रेलवे, सड़क, हवाई संपर्क और मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को विकसित India की आधारशिला बताते हुए कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. मीडिया संवाद के दौरान उपChief Minister ने Prime Minister मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक परिवर्तनों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया.
—
विकेटी/
Skip to content