भारत के खेल मानचित्र पर केरलम का विशेष स्थान: मांडविया

New Delhi, 23 जून . 40,000 से अधिक प्रतिभागियों ने Tuesday को इतिहास रच दिया, जब India ने तिरुवनंतपुरम, केरलम में ओलंपिक परिषद एशिया (ओसीए) की ‘एशियन गेम्स फॉर ऑल’ पहल के तहत पहली बार 2026 आइची-नागोया एशियन खेल ‘फन रन’ की मेजबानी की.

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने केरलम के Governor राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केरलम के Chief Minister पिनाराई विजयन, विपक्ष के नेता वीडी सतीसन, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा, केरलम के खेल और युवा कार्यक्रम मंत्री ओजे जनेश कुमार और अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में विश्वविद्यालय स्टेडियम में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. मांडविया ने भारतीय ओलंपिक संघ, केरलम ओलंपिक संघ और कार्यक्रम के आयोजन में शामिल सभी हितधारकों को बधाई दी. राज्य की खेल संस्कृति और जनभागीदारी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, “India के खेल मानचित्र पर केरलम का एक विशेष स्थान है. खेलों के प्रति यहां का जुनून न केवल यहां के खिलाड़ियों में, बल्कि यहां के लोगों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है.”

राज्य में एथलीट विकास कार्यक्रमों के प्रभाव को रेखांकित करते हुए मंत्री ने कहा, “आज केरलम के 115 खिलाड़ी, जिनमें 69 महिला खिलाड़ी शामिल हैं, खेलो इंडिया कार्यक्रम का हिस्सा हैं और India के भावी चैंपियन बनने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. इसके अलावा, केरलम के 17 खिलाड़ी लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना (टीओपीएस) का हिस्सा हैं और विश्व स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं.”

‘फन रन’ में शैक्षणिक संस्थानों, खेल संघों और केरलम के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस कार्यक्रम में भारतीय सेना बैंड की प्रस्तुतियां, ज़ुम्बा सत्र, बॉडीबिल्डिंग का प्रदर्शन और योग एवं जिम्नास्टिक खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शन भी शामिल थे.

India की खेल संबंधी आकांक्षाओं के बारे में डॉ. मांडविया ने कहा, “India को 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का अधिकार मिल चुका है. हमने 2036 में India में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भी बोली लगाई है. Prime Minister मोदी ने 2036 तक India को विश्व के शीर्ष दस खेल राष्ट्रों में और 2047 तक, जब हम अपनी स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ मना रहे होंगे, शीर्ष पांच देशों में शामिल करने का लक्ष्य रखा है.”

आगामी एशियाई खेलों में India के प्रदर्शन पर विश्वास व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा, “मुझे विश्वास है कि जापान में होने वाले एशियाई खेल 2026 में India एक नया रिकॉर्ड स्थापित करेगा. मुझे यह भी पूरा भरोसा है कि India के प्रदर्शन और पदक जीतने में केरलम के खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी.”

‘फन रन’ के बाद रोलर स्केटर्स, इलेक्ट्रिक स्कूटर और बुलेट मोटरसाइकिलों की एक भव्य रैली आयोजित की गई, जिसमें एक हजार से अधिक बच्चों और युवाओं ने भाग लिया. इस उत्सव का समापन सेंट्रल स्टेडियम में रंगारंग समापन समारोह के साथ हुआ.

इस ऐतिहासिक आयोजन ने राज्य की राजधानी को खेल भावना, फिटनेस, युवा सहभागिता और सामुदायिक भागीदारी के जीवंत उत्सव में बदल दिया. इसमें विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवकों, सशस्त्र बलों के कर्मियों, केरलम Police, आबकारी विभाग और आम नागरिकों ने भाग लिया.

2026 आइची-नागोया एशियाई खेल ‘फन रन’ का सफल आयोजन केरलम की अग्रणी खेल राज्य के रूप में पहचान को और मज़बूत करता है तथा खेलों, युवा सहभागिता और ओलंपिक आंदोलन के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए Governmentों, खेल संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिकों की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

डीकेपी/