
तिरुवनंतपुरम, 3 अगस्त . केरल के Chief Minister वीडी सतीशन ने बाढ़ प्रबंधन में चूक और निजी यात्रा में सरकारी हेलीकॉप्टर को लेकर उठे सवालों पर जवाब दिया है. Chief Minister ने Monday को कहा कि केरल में बाढ़ प्रबंधन में कोई चूक नहीं हुई. साथ ही, उन्होंने विपक्ष पर आपदा के समय गलत नैरेटिव फैलाने का आरोप लगाया.
वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए Chief Minister सतीशन ने कहा कि केरल में बाढ़ की स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है. सिर्फ पथानामथिट्टा ही एकमात्र ऐसा जिला है जहां बाढ़ का पानी अभी धीरे-धीरे कम हो रहा है.
उन्होंने बताया कि राज्यभर में 316 राहत शिविर खोले गए हैं, जिनमें 11,018 लोगों को आश्रय दिया गया है. मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है, जबकि सात लोग अभी भी लापता हैं.
Chief Minister ने बताया कि कोल्लम से पथानामथिट्टा के लिए 14 बचाव नौकाएं भेजी गई हैं, सुलूर से दो हेलीकॉप्टर स्टैंडबाय पर रखे गए हैं, एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें बुलाई गई हैं और कन्नूर व वायनाड में तैनात सेना की टुकड़ियां जरूरत पड़ने पर तैनाती के लिए तैयार हैं.
उन्होंने कहा कि Government को भारी बारिश की आशंका थी और उसने 30 जुलाई व 1 अगस्त को जिला कलेक्टरों की बैठकें बुलाई थीं. उन्हें निर्देश दिया गया था कि बारिश तेज होने से पहले राहत शिविर और आपातकालीन व्यवस्थाएं पूरी तरह से तैयार कर ली जाएं.
उन्होंने बताया कि 3,000 से अधिक किसानों की लगभग 165 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है और कैबिनेट जल्द ही मुआवजे पर फैसला ले सकती है. अपने घरों से निकलने को मजबूर परिवारों को तत्काल राहत के तौर पर 10,000 रुपए मिलेंगे, जबकि अंतिम संस्कार के खर्च के लिए भी 10,000 रुपए मंजूर किए गए हैं. जान गंवाने वालों के परिवारों को 8 लाख रुपए मिलेंगे, जिसमें एसडीआरएफ से 4 लाख रुपए, सीएमडीआरएफ से 2 लाख रुपए और पीएमआरएफ से 2 लाख रुपए शामिल हैं.
गलत सूचनाओं के खिलाफ चेतावनी देते हुए Chief Minister ने कहा कि केरल के बांधों के ओवरफ्लो होने की अफवाहें पूरी तरह गलत हैं. उन्होंने कहा, “आपदा के समय गलत सूचनाओं के जरिए घबराहट फैलाना गैर-जिम्मेदाराना है. Government गलत बातें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी.”
उन्होंने यह भी कहा कि तटीय कटाव वाले इलाकों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है. बहुत अधिक बारिश का जिक्र करते हुए सीएम सतीशन ने कहा कि वडासेरिकारा समेत कुछ जगहों पर 350 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि कई अन्य इलाकों में 300 मिमी से अधिक बारिश हुई. चूंकि 200 मिमी से अधिक बारिश को ‘बहुत ज्यादा बारिश’ की श्रेणी में रखा जाता है. Chief Minister ने कहा कि इस घटना की तीव्रता ने मौसम वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया.
उन्होंने कहा, “मैंने मौसम विभाग के विशेषज्ञों से पूछा कि बादल फटने जैसी बारिश का पहले से पता क्यों नहीं चल पाया. उन्होंने मुझे बताया कि यह बढ़ते तापमान के कारण मौसम की एक नई घटना थी और इसका पूर्वानुमान लगाना मुश्किल था.”
इसी बीच, Chief Minister ने लंच को लेकर हुए विवाद की कड़ी आलोचना की. उन्होंने पूछा, “मैं कांग्रेस के एक दिवंगत नेता के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने गया था. मुझसे पास के एक घर में लंच करने का अनुरोध किया गया था. अगर दोपहर 3 बजे लंच करना विवाद का विषय बन गया है, तो मैं माफी मांगता हूं. कृपया समझें कि मैं किसी पार्टी या जश्न में शामिल नहीं हुआ था. मैं जानना चाहता हूं कि क्या 2018 और 2019 की बाढ़ के दौरान तत्कालीन Chief Minister उपवास पर थे?”
Chief Minister ने कहा कि उनका कार्यालय मीडिया के साथ लगातार संपर्क में था और हर तीन घंटे में अपडेट जारी कर रहा था, जबकि राजस्व मंत्री ने दिन भर में कई प्रेस ब्रीफिंग कीं.
अपने बीमार ससुर से मिलने के लिए हेलीकॉप्टर यात्रा को लेकर हुए विवाद पर उन्होंने पिछली एलडीएफ Government पर सीधा निशाना साधा. उन्होंने कहा, “मैंने पिनाराई विजयन की तरह Political बैठकों में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं किया. हेलीकॉप्टर पहले से ही एक अनुबंध के तहत है जिसके लिए Government को 25 उड़ान घंटों के लिए 80 लाख रुपए का मासिक रिटेनर देना होता है. मेरी यात्रा से सरकारी खजाने पर एक रुपए का भी खर्च नहीं आया. जब से इस Government ने कार्यभार संभाला है, हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल बहुत कम किया गया है.”
–
डीसीएच/
Skip to content