जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में केजरीवाल का पुलिस को पत्र, एफआईआर और हिरासत में लिए लोगों की सूची सार्वजनिक करने की मांग

New Delhi, 21 जुलाई . जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने डीसीपी सचिन शर्मा को पत्र लिखकर Police से पारदर्शिता बरतने की मांग की है. उन्होंने प्रदर्शन के बाद दर्ज की गई First Information Report और हिरासत में लिए गए लोगों की पूरी सूची सार्वजनिक करने का आग्रह किया है.

पत्र में अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि उन्हें जानकारी मिली है कि जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में विफलताओं को लेकर Prime Minister Narendra Modi से जवाबदेही की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कई First Information Report दर्ज की गई हैं. कई लोगों को बिना किसी First Information Report दर्ज किए हिरासत में रखा गया है. केजरीवाल ने डीसीपी से अनुरोध किया कि दर्ज सभी First Information Report की सूची और हिरासत में लिए गए लोगों की सूची तुरंत सार्वजनिक की जाए, ताकि संबंधित लोगों को समय पर उचित कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा सके.

एक दिन पहले Monday को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान पथराव, हिंसा और अवैध जमावड़े के बाद दिल्ली Police ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था.

दिल्ली Police ने इस पूरे मामले में अब तक पांच First Information Report दर्ज की हैं. Police के अनुसार, ये First Information Report हिंसा, पथराव और तोड़फोड़ की घटनाओं से जुड़ी हैं. Police इस बात की भी जांच कर रही है कि प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी या नहीं.

फिलहाल Police मामले की जांच में जुटी है और विभिन्न स्थानों से मिले वीडियो फुटेज, अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और उपलब्ध सबूतों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं, अरविंद केजरीवाल ने इस पूरे मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए Police से सभी संबंधित जानकारियां सार्वजनिक करने की मांग की है.