
Mumbai , 3 मई . हर साल मई के पहले Sunday को वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जाता है. हंसना सेहत के लिए काफी जरूरी है. इसके लिए टीवी, ओटीटी और फिल्में सबसे अच्छा सोर्स है. Bollywood में अगर कॉमेडी फिल्मों की बात की जाए तो अक्षय कुमार का नाम सबसे पहले याद आता है. उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों को वर्षों तक खूब हंसाया है. वर्ल्ड लाफ्टर डे के खास मौके पर अक्षय ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया.
दरअसल, अक्षय कुमार ने social media पर एक मजेदार वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी कई सुपरहिट फिल्मों के यादगार कॉमेडी सीन्स शामिल है.
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई वीडियो की शुरुआत फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ के ‘नमस्ते’ सीन से होती है. इस सीन में उनकी मजेदार एंट्री दिखाई जाती है, जिसे देखकर दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. इसके बाद वीडियो में एक के बाद एक उनकी कई लोकप्रिय कॉमेडी फिल्मों के मजेदार कॉमिक सीन दिखाए गए हैं. वीडियो में ‘हेरा फेरी’, ‘फिर हेराफेरी’, ‘वेलकम’, ‘भूल भूलैया’, ‘खट्टा मीठा’, ‘भूत बंगला’, ‘भागम भाग’, ‘सिंह इज किंग’, ‘हाउसफुल’ और ‘दे दना दन’ जैसी फिल्मों के कई मजेदार पल शामिल किए गए.
वीडियो में अक्षय कुमार के कई ऐसे कॉमिक डायलॉग भी सुनाई देते हैं, जिन्हें आज भी लोग बड़े चाव से याद करते हैं. ‘बहन डर गई, बहन डर गई’ और ‘जोर-जोर से बोलकर लोगों को स्कीम बता दें’ जैसे डायलॉग्स सुनते ही फैंस को उनकी पुरानी फिल्मों के मजेदार सीन याद आ जाते हैं.
इस वीडियो को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने एक छोटा सा कैप्शन भी लिखा, ”किसी ने बताया आज वर्ल्ड लाफ्टर डे है. मैंने सोचा हो जाए… हंसते रहिए, हंसाते रहिए.”
अक्षय कुमार की इस पोस्ट पर फैंस के ढेरों मजेदार कमेंट्स किए.
एक फैन ने लिखा, ”सर, आपकी कॉमेडी फिल्मों जैसा मजा आज तक किसी और की फिल्मों में नहीं मिला.”
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी देखकर आज भी उतनी ही हंसी आती है.”
अन्य फैंस ने लिखा, “आपकी कॉमिक टाइमिंग का कोई मुकाबला नहीं है’. पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं और अक्षय कुमार Bollywood के असली कॉमेडी किंग हैं.”
–
पीके/
Skip to content