रेणुकास्वामी हत्याकांड : गवाह को धमकी मिलने के बाद कर्नाटक पुलिस ने दो उद्योगपतियों और एक महिला का पता लगाया

बेंगलुरू, 11 अगस्त . रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में गवाही देने वाले संदीप को अपहरण और जान से मारने की धमकी दी गई है. Police अब इस मामले की जांच कर रही है. Police ने कथित तौर पर इस मामले में दो ऐसे उद्योगपतियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी संदीप को धमकी देने में अहम भूमिका रही.

Police के मुताबिक, दोनों आरोपियों की पहचान किरण और गौरव के रूप में हुई है. साथ ही, इस मामले में एक प्रभावशाली महिला की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

Police सूत्रों के मुताबिक, फॉंरेंसिक जांच में यह सामने आया है कि जब संदीप को धमकी दी जा रही थी, तब किरण और गौरव शेट्टी दोनों कॉन्फ्रेंस कॉल पर थे. जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों ने आरोपी पुनीत को संदीप को धमकाने और ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल किया.

संदीप बार कैशियर है और फैन मर्डर मामले में 49वां गवाह है. कथित तौर पर उसे कार में बलपूर्वक अंदर ले जाते हुए धमकाया गया और उसे गंभीर परिणाम भी भुगतने की धमकी दी गई. कामाक्षीपाल्या Police ने इस मामले में एक और केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी.

इससे पहले, Police ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें प्रमुख रूप से पुनीत, सुहास और वेणु शामिल है. इन आरोपियों को इसी मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया था. Police ने पुनीत का मोबाइल फोन जब्त कर लिया और व्हाट्सएप डेटा को भी प्राप्त करने की कोशिश की. इसके बाद उस डेटा को एफएसएल की टीम को जांच के लिए भेजा गया.

एफएसएल की रिपोर्ट ने कथित तौर पर जांचकर्ताओं को आरोपी और दो अन्य उद्योगपतियों के बीच संवाद स्थापित करने में मदद की. Police को इस बात पर शक हुआ कि किरण और गौरव पुनीत के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल पर थे, जब संदीप को धमकाया जा रहा था.

अब इस मामले में प्रभावशाली महिला की भूमिका की भी जांच की जा रही है. Police सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले कि किरण और गौरव महिला से संपर्क स्थापित करते, महिला ने कथित तौर पर पुनीत से संपर्क स्थापित किया और उन्हें उन सभी निर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा, जो कि उद्योगपतियों की ओर से दिए गए थे.

Police को इस बात का शक है कि संदीप को धमकाने का मकसद यही है कि उसे इस मर्डर केस में किसी भी प्रकार की गवाही या कोई अहम जानकारी देने से रोका जा सके.

Police की ओर से पुनीत के मोबाइल फोन से डिजिटल सबूत बरामद किए जाने के बाद जांच को गति मिली है. व्हाट्सएप डेटा और दूसरे फॉरेंसिक सबूतों ने जांच में मदद की. इन सबूतों से आरोपी की कथित भूमिका और इस मामले में शामिल अन्य लोगों से उसके संवाद के बारे में जानकारी मिलने में मदद मिली है.

अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करने से पहले Police फॉरेंसिक रिपोर्ट की जांच कर रही है, ताकि आगे क्या कदम बढ़ाना है. इस पर विचार किया जाए. रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में संदीप 49 गवाही देने वाला व्यक्ति है.

अब इस नई घटना ने जांच में एक नई परत जोड़ दी है. जिसमें यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इस मामले से जुड़े गवाहों को धमकी देने की कोशिश की जा रही है.

एसएचके/पीएम