
Bengaluru, 15 मई . कर्नाटक में हिजाब विवाद एक बार फिर Political बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है. Chief Minister सिद्दारमैया के उस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया, जिसमें उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों में पगड़ी, कड़ा, तिलक, भस्म, कलावा और हेडस्कार्फ जैसे धार्मिक प्रतीकों को पहनने के अधिकार का समर्थन किया लेकिन भगवा शॉल को इससे अलग बताया.
कर्नाटक Government का पक्ष स्पष्ट करते हुए राज्य Government के मंत्री प्रियंक खड़गे ने कहा कि कांग्रेस Government ने किसी भी ड्रेस कोड को खत्म नहीं किया है. उन्होंने कहा कि Government केवल संविधान द्वारा दिए गए धार्मिक अधिकारों को समान जगह देने की बात कर रही है.
प्रियंक खड़गे ने कहा, “हमने ड्रेस कोड वापस नहीं लिया. हमने सिर्फ इतना कहा है कि संविधान जिन धार्मिक प्रथाओं की अनुमति देता है, उन्हें समाज में समान स्थान मिलना चाहिए. चाहे वह पगड़ी हो, कड़ा, तिलक, भस्म, कलावा, या हेडस्कार्फ, इसमें भ्रम की कोई बात नहीं है.”
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पार्टी को इस पर आपत्ति है तो वह अदालत जा सकती है.
भगवा शॉल और हिजाब के मुद्दे को अलग बताते हुए खड़गे ने कहा, “भगवा शॉल कोई धार्मिक प्रथा नहीं है. भाजपा को युवाओं की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए. कांग्रेस और कर्नाटक Government बच्चों का भविष्य शिक्षा के जरिए बनाना चाहती है. अगर बीजेपी बच्चों को गौ-रक्षक और धर्म-रक्षक बनाना चाहती है, तो वह अपने बच्चों के साथ ऐसा करे.”
वहीं जमात-ए-इस्लामी हिंद के राज्य सचिव मोहम्मद यूसुफ कन्नी ने भी Government के फैसले का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि India की असली ताकत ‘विविधता में एकता’ है और सभी समुदायों ने देश की आजादी में योगदान दिया है. उनके मुताबिक हिजाब से जुड़े प्रतिबंध हटाने से शिक्षा तक पहुंच और सामाजिक भागीदारी बेहतर होगी.
कांग्रेस प्रवक्ता नासिर हुसैन ने भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “कांग्रेस Government ने हिजाब को कोई विशेष अनुमति नहीं दी है. यह संविधान से मिला अधिकार है. अगर कोई लड़की हिजाब पहनकर पढ़ाई करना चाहती है तो इसमें दिक्कत क्या है?”
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी इस मुद्दे पर Government का समर्थन किया. उन्होंने कहा, “सिर ढंकना और पर्दा करना भारतीय संस्कृति का हिस्सा है. आपने सिर्फ उसका उर्दू नाम ‘हिजाब’ रख दिया है. अगर इसे ‘घूंघट’ कहा जाता, तो शायद किसी को दिक्कत नहीं होती.”
इमरान मसूद ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी हिजाब पर सवाल उठाती है लेकिन बच्चों के एग्जाम पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर बात नहीं करना चाहती.
–
पीएम
Skip to content