कर्नाटक सरकार ने फीफा विश्व कप 2026 फाइनल के स्क्रीनिंग की मंजूरी दी, सीएम शिवकुमार ने फैंस से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की

Bengaluru, 19 जुलाई . कर्नाटक Government ने फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल की स्क्रीनिंग की मंजूरी दे दी है. Chief Minister डी.के. शिवकुमार ने कहा है कि स्क्रीनिंग की मंजूरी देते हुए फैंस से शांति बनाए रखने की अपील की.

Chief Minister डी.के. शिवकुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने मंजूरी दे दी है. मैं सभी युवाओं से अपील करता हूं कि आपकी इच्छाओं और आपकी अपील के अनुसार, बहुत से लोग मुझे संदेश कर रहे थे और अनुरोध कर रहे थे. आपकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, हमने फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल की स्क्रीनिंग की मंजूरी दे दी है.

उन्होंने कहा, “आप सभी को बहुत शांति से व्यवहार करना चाहिए. कानून-व्यवस्था और तय नियम-कायदे बहुत महत्वपूर्ण हैं. हमारे Police अधिकारियों ने हर जगह कैमरे लगाए हैं. इसलिए कृपया बहुत शांत रहें. हमें यह दिखाना है कि हम कितने शांतिप्रिय हैं. हमें यह दिखाना है कि हम Bengaluru से हैं, कर्नाटक से हैं.”

सीएम ने कहा, “मैं आप सभी से अपील करता हूं कि फुटबॉल का आनंद लें. कोई जीते या हारे, यह अलग बात है. जश्न मनाएं, किसी को भी अपना आपा नहीं खोना चाहिए. Government की ओर से, मैं अपने सभी युवाओं, फुटबॉल प्रशंसकों और खेल प्रेमियों से विनम्र अपील करता हूं.”

बता दें कि Bengaluru Police ने विश्व कप फाइनल के दौरान शहर के सभी रेस्टोरेंट को 3:30 सुबह तक फूड सर्विस जारी रखने की अनुमति भी दी है.

फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच Monday को होने वाला है. मैच भारतीय समयानुसार 12:30 एएम से होगा. स्पेन ने फ्रांस को हराकर फाइनल में जगह बनाई है. 2010 की विजेता फ्रांस अपना दूसरा खिताब जीतने की कोशिश करेगी. वहीं, गत चैंपियन अर्जेंटीना 1978, 1986 और 2022 के बाद अपने चौथे खिताब की कोशिश में है. फाइनल में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के प्रदर्शन पर दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमियों की नजर रहेगी.

पीएके