
कोलकाता, 10 अगस्त . तृणमूल कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रिजु दत्ता ने ममता बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि लोगों के अंदर 15 साल से भरा हुआ गुस्सा बाहर निकल रहा है. हालांकि, रिजु दत्ता ने इस घटना की आलोचना भी की.
समाचार एजेंसी से बात करते हुए पूर्व प्रवक्ता रिजु दत्ता ने कहा, “अगर तीन बार की Chief Minister सड़कों पर निकलती हैं, तो उन्हें सुरक्षा देना Government की जिम्मेदारी है. उनके साथ जो घटनाएं हुई हैं, वैसी घटनाएं किसी भी सभ्य समाज में नहीं होनी चाहिए.”
उन्होंने आगे कहा, “हमें यह भी याद रखना चाहिए कि ममता बनर्जी के कार्यकाल में क्या हुआ था. कैसे भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर पत्थर फेंके गए? कैसे उनकी जान लेने की कोशिश की गई? कैसे दिलीप घोष, जो अभी मंत्री हैं, पर हमला हुआ था? कैसे कूचबिहार में मौजूदा Chief Minister सुवेंदु अधिकारी को जिंदा जलाने की साजिश रची गई? ये सब ममता बनर्जी के कार्यकाल में हुआ था. हमेशा कर्म लौटकर आता है.”
पूर्व टीएमसी नेता ने कहा, “Chief Minister (सुवेंदु अधिकारी) ने भी बोला कि ममता बनर्जी के पास ‘जेड प्लस’ सुरक्षा है. अगर कहीं जाना है तो उन्हें इस बारे में Police को जरूर बताना चाहिए. वे बिना बताए चली गईं, इस कारण यह घटना हुई.”
रिजु दत्ता ने कहा कि लोगों के अंदर 15 साल से भरा हुआ गुस्सा बाहर निकल रहा है. यह लोगों का गुस्सा है, इसमें कोई क्या कर सकता है. हालांकि, उन्होंने Government से अनुरोध किया कि एक भूतपूर्व महिला Chief Minister के लिए जितनी जरूरी सुरक्षा होनी चाहिए, वो सुरक्षा दी जाए.
अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय से सीआईडी की पूछताछ को लेकर भी रिजु दत्ता ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “सीआईडी जांच कर रही है. अभिषेक बनर्जी के पीए रहे सुमित राय के खिलाफ कई First Information Report दर्ज हैं, जिनमें बहुत गंभीर आरोप शामिल हैं. कुछ मामलों में उन पर जबरन वसूली का आरोप है, तो कुछ में सरकारी जमीन बेचने, नौकरी बेचने और लोगों को डरा-धमकाकर पैसे ऐंठने का आरोप है.”
रिजु दत्ता ने कहा कि जांच Supreme Court के निर्देश पर हो रही है. जब भी Police उन्हें बुलाएगी, सुमित रॉय को पेश होना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि सुमित रॉय बहुत अहम व्यक्ति हैं क्योंकि उनके पास दार्जिलिंग से लेकर डायमंड हार्बर तक, तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार का पूरा रिकॉर्ड है.
–
डीसीएच/
Skip to content