
Mumbai , 5 जून . Bollywood Actress करीना कपूर खान ने Thursday रात social media पर आम के प्रति अपनी दीवानगी साझा की. Actress ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर ‘आमरस’ के एक लगभग खाली हो चुके कटोरे की तस्वीर शेयर की.
तस्वीर को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने भोजन के बाद आमरस का भरपूर लुत्फ उठाया है. करीना द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में, एक कटोरे में आमरस परोसा गया दिख रहा है, जो एक ट्रे पर रखा है. कटोरे में एक चम्मच भी नजर आ रहा है.
इस खुशनुमा तस्वीर के साथ Actress ने हिंदी में एक मजेदार कैप्शन लिखा, “खाने के बाद आमरस तो बनता है ना?” इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाले और आम के इमोजी भी पोस्ट किए.
गौरतलब है कि फिटनेस को लेकर सजग रहने वाली करीना खाने-पीने की शौकीन भी मानी जाती हैं. वह अक्सर अपने खानपान से जुड़ी झलकियां social media पर पोस्ट करती रहती हैं. करीना लंबे समय से फिटनेस को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा मानती रही हैं और नियमित रूप से वर्कआउट तथा योग करती हैं.
Actress social media पर अपने वर्कआउट रूटीन, योग सत्र और वेलनेस से जुड़ी गतिविधियों की झलकियां भी शेयर करती रहती हैं. कई इंटरव्यू में वह बता चुकी हैं कि दाल-खिचड़ी उनका पसंदीदा कम्फर्ट फूड है और वह इसे दिन में किसी भी समय खाना पसंद करती हैं.
करीना की फिटनेस यात्रा वर्ष 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ के दौरान काफी चर्चा में रही थी. इसी फिल्म के समय उन्होंने Bollywood में ‘साइज-जीरो’ ट्रेंड को लोकप्रिय बनाया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में अपने किरदार के लिए उन्होंने वजन घटाकर लगभग 48 किलोग्राम कर लिया था.
करीना पिछले कुछ वर्षों में ‘जब वी मेट’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘चमेली’, ‘ओमकारा’, ‘3 इडियट्स’, ‘बॉडीगार्ड’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘गुड न्यूज’ और ‘क्रू’ जैसी सफल फिल्मों का हिस्सा रही हैं.
करीना हाल ही में निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में नजर आई थीं. उनके निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने Actor सैफ अली खान से शादी की है. इस दंपति के दो बेटे हैं, जिनके नाम तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान हैं.
–
एसडी/एएस
Skip to content