
Mumbai , 19 अगस्त . मशहूर मेंटलिस्ट करण सिंह हाल ही में वेब रियलिटी ‘द ट्रेटर्स-2’ से बाहर हुए हैं. करण सिंह ने आईएएएनएस के साथ खास बातचीत में बताया कि आने वाले समय में रियलिटी शो का स्पेस और भी बेहतर होगा.
करण ने कहा, “आने वाले समय में रियलिटी शोज का स्पेस और भी बेहतर होने वाला है, क्योंकि अब एआई आ गया है और हर जगह नकली चीजें चलने लगी हैं. ऑनलाइन आप किसी भी तरह के सच या झूठ का पता नहीं लगा सकते हैं, लेकिन रियलिटी शो की खास बात यही है कि ये बिल्कुल असली होता है. ये एआई नहीं है, फोटोशॉप नहीं है और न ही नकली है.”
मेंटलिस्ट ने रियलिटी शोज की खासियत पर जोर देते हुए कहा कि इनकी खासियत ही यही होती है कि ये बिल्कुल असली होते हैं. उन्होंने कहा, “रियलिटी शोज की खासियत ही यही होती है कि आप जो देख रहे हैं वो असली है, इसलिए मुझे लगता है कि ये और भी ज्यादा बढ़ेगा. आपने पिछले कुछ सालों में भी देखा होगा. ये अब और बढ़ता जाएगा. मुझे नहीं लगता कि कलाकारों को रियलिटी शो को लेकर कोई टेंशन लेने की जरूरत है.”
करण सिंह वेब रियलिटी ‘द ट्रेटर्स-2’ में बतौर प्रतियोगी शामिल हुए थे, जिन्हें शो के शुरुआती हफ्तों में ही जल्दी एलिमिनेशन का सामना करना पड़ा. एक पेशेवर मेंटलिस्ट होने के कारण लोगों के हाव-भाव और चालों को भांपने की उनकी क्षमता को अन्य खिलाड़ियों ने अपने लिए खतरा माना, जिसके चलते उन्हें जल्दी बाहर होना पड़ा.
वेब रियलिटी ‘द ट्रेटर्स-2’ में 21 कंटेस्टेंट एंटरटेनमेंट, टीवी, social media, फूड और दूसरी फील्ड से आए हुए हैं. शो में मुनव्वर फारूकी, मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, कुल्लू, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मल्हान, शालिनी पासी और रणवीर बरार जैसे नाम शामिल हैं.
यह शो भरोसे, धोखे और स्ट्रेटेजी पर आधारित है, जिसमें कंटेस्टेंट को छुपे हुए ट्रेटर्स यानी की गद्दारों को पहचानना है और खुद को शो से बाहर होने से बचाना है. शो का नया सीजन पहले से ही काफी चर्चा में था. इसमें जबरदस्त बहस, अचानक एलिमिनेशन और दोस्ती का बार-बार बदलना देखने को मिला. इससे आगे और भी ज्यादा रोमांचक रणनीतियां और एक ऐसा खेल देखने के लिए मिलेगा, जिसमें आप किसी पर भरोसा नहीं कर सकते हैं.
–
एनएस/एएस
Skip to content