दिव्यांका त्रिपाठी के घर आए ‘करण-अर्जुन’, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी जुड़वां बच्चों की खुशखबरी

Mumbai , 26 मई . टेलीविजन की मशहूर और लोकप्रिय Actress दिव्यांका त्रिपाठी के घर पर एक साथ दोहरी खुशियों ने दस्तक दी है. Actress ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जिसकी खबर आते ही उनके चाहनेवालों की बधाईयों का ताता लग गया.

Tuesday को Actress और उनके पति विवेक दहिया ने इंस्टाग्राम के जरिए इस खुशखबरी की जानकारी दी. दोनों ने एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दो छोटे-छोटे बच्चे हल्के नीले रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं. पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनके घर दो जुड़वां बच्चे हुए हैं. Actress ने लिखा, “इंतजार आखिरकार खत्म हो गया…’लड़के’ आ गए हैं और जिंदगी अब पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है.”

विवेक ने लिखा, “मेरे करण-अर्जुन आ गए. नए माता-पिता वाले खूबसूरत सफर की शुरुआत पर मुझे और दिव्या को आप सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहिए.”

इस पोस्ट के सामने आते ही social media पर बधाइयों का तांता लग गया. दिव्यांका और विवेक के फैंस के साथ-साथ टेलीविजन इंडस्ट्री के तमाम बड़े कलाकारों ने भी इस जोड़े को माता-पिता बनने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. Actress सिरेन मिर्जा, शालिनी कपूर, भोजपुरी Actress मोना सिंह, सुरभि ज्योति, युविका चौधरी, गायक सुधीर यदुवंशी और कॉमेडियन-Actress जेमी लीवर, हितेन तेजवानी और पंखुरी समेत कई कलाकारों ने कमेंट सेक्शन पर बधाई दी.

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की मुलाकात टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी. दोनों शो के लीड एक्टर्स थे. साथ काम करते हुए दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और फिर जनवरी 2016 में कपल ने सगाई की. सगाई के 5 महीने बाद जुलाई 2016 में दिव्यांका और विवेक की शादी Bhopal में हुई.

हालांकि, शादी के कुछ सालों के बाद अब दोनों के घर में दो-दो बेटों का जन्म हुआ, जिससे उनकी जिंदगी में एक नए और बेहद खूबसूरत अध्याय की शुरुआत हो चुकी है.

एनएस/पीएम