
Kanpur देहात, 20 जून . Kanpur देहात Police की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. Police ने कथित बोतल बाबा को उसके साथ समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एक महिला की ओर से बोतल बाबा पर गंभीर आरोप लगाए गए थे. तहरीर मिलने पर Police की ओर से तत्काल कार्रवाई की गई है.
औरैया जिले के थाना फफूंद की रहने वाली पीड़ित महिला ने बोतल बाबा पर गंभीर आरोप लगाए थे. 15 जून को महिला के दो देवर उस बहला फुसलाकर Kanpur देहात थाना के देवराहट अंतर्गत ‘चैन का पुरवा’ गांव में एक कथित बाबा हरिओम यादव के पास ले गए थे.
अनुष्ठान कराने के नाम पर कथित बाबा हरिओम यादव ने महिला के साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया. पीड़िता की ओर से तहरीर मिलने पर Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के देवरों सहित कुल 5 आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया.
मुख्य आरोपी बाबा हरिओम यादव और उसके साथी दीपक को Police ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
Kanpur देहात के अपर Police अधीक्षक आलोक प्रसाद ने बताया, “तहरीर के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था. मुख्य आरोपी हरिओम यादव और उसके साथी दीपक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है. साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
Police की ओर से जानकारी दी गई कि औरैया जिले की रहने वाली एक महिला पर काले साया की आशंका पर उसके दो देवर उसे Kanpur देहात के ‘चैन का पुरवा’ गांव में एक बाबा हरिओम यादव के पास लाए थे. महिला की ओर से छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया गया है. इस मामले में बाबा से पूछताछ की जा रही है.
–
एसडी/पीएम
Skip to content