
Mumbai , 24 मई . BJP MP और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक को लेकर social media पर हो रही चर्चाओं के बीच उनका खुलकर समर्थन किया. कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐश्वर्या की ब्लू कलर के गाउन वाली एक फोटो पोस्ट की और उन लोगों को जवाब दिया, जो ऐश्वर्या के लुक और उम्र को लेकर टिप्पणी कर रहे थे.
दरअसल, कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ”फैशन और स्टाइल किसी भी इंसान की अपनी अभिव्यक्ति होती है. हर व्यक्ति अपने तरीके से जिंदगी को देखता और समझता है. कोई भी महिला किसी को खुश करने के लिए नहीं जीती.”
कंगना ने ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए लिखा, ”ऐश बेहद खूबसूरत लग रही हैं और अगर कुछ लोग उन्हें किसी दूसरे रूप में देखना चाहते हैं, तो पहले खुद को भी देखना चाहिए. ऐश्वर्या किसी को खुश करने के लिए रेड कार्पेट पर नहीं आतीं, बल्कि वह अपनी अलग चमक और आत्मविश्वास के साथ वहां मौजूद रहती हैं.”
अपने पोस्ट में कंगना ने उम्र को लेकर होने वाली टिप्पणियों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ”अगर लोग रेड कार्पेट पर बड़ी उम्र की महिलाओं को देखने के आदी नहीं हैं, तो अब उन्हें इसकी आदत डाल लेनी चाहिए.”
दरअसल, कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने मशहूर डिजाइनर अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन किया गया ब्लू कलर का स्टाइलिश गाउन पहना था. इस गाउन का डिजाइन अंतरिक्ष से इंस्पायर था. ड्रेस में बेहद बारीक क्रिस्टल एम्ब्रॉयजरी की गई थी और इसे तैयार करने में करीब 1500 घंटे का समय लगा था.
ऐश्वर्या का यह लुक सामने आते ही social media पर चर्चा का विषय बन गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की, तो वहीं कुछ लोगों ने उनके लुक और उम्र को लेकर आलोचना भी की.
ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय से कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन रही हैं. हर साल उनका अंदाज और फैशन चर्चा में रहता है.
–
पीके/
Skip to content