राहुल गांधी के धरने पर कंगना रनौत का हमला, बोलीं-‘पीएम आवास की ओर प्रदर्शन ले जाना सुरक्षा का उल्लंघन’

New Delhi, 22 जुलाई . दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले को लेकर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन पर Political विवाद अब और तेज हो गया है. एक तरफ विपक्ष जहां छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर Government पर सवाल उठा रहा है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के तरीके पर आपत्ति जताई है. इसी बीच BJP MP और Actress कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के Prime Minister आवास के पास किए गए धरने को लेकर निशाना साधा है.

कंगना ने इसे बड़ा सुरक्षा उल्लंघन बताते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर तय जगह थी, तो राहुल गांधी Prime Minister आवास की ओर क्यों जाना चाहते थे.

कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “यह सुरक्षा का उल्लंघन हुआ है. राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों को Prime Minister आवास की ओर ले जाने की पूरी कोशिश की. जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हो रहा था, तब राहुल गांधी क्यों Prime Minister के आवास की ओर प्रदर्शन करना चाह रहे थे? हमारी Government लगातार बातचीत कर रही है.”

कंगना रनौत ने राहुल गांधी की उस मांग पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने Prime Minister Narendra Modi से इस्तीफे की मांग की थी. कंगना ने कहा, ”Prime Minister Narendra Modi दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं. आखिर वे क्यों इस्तीफा देंगे.”

बता दें कि कांग्रेस ने Tuesday को दिल्ली में Prime Minister आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास धरना दिया था. इस प्रदर्शन में Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए थे.

इस दौरान राहुल गांधी ने मांग की कि इस मामले पर संसद में चर्चा होनी चाहिए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से Prime Minister Narendra Modi के खिलाफ नारे भी लगाए गए.

Police जब राहुल गांधी और अन्य नेताओं को हटाने पहुंची, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया. Policeकर्मियों के पहुंचने पर राहुल गांधी जमीन पर लेट गए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया. प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया. बाद में सभी नेताओं को कुछ घंटे बाद रिहा कर दिया गया.

पीके/पीएम