
शिमला, 1 जून . Himachal Pradesh Government ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कमलेश कुमार पंत को मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से Monday को अधिसूचना जारी की गई.
Governor ने जनहित में यह आदेश जारी करते हुए 1993 बैच के Himachal Pradesh कैडर के आईएएस अधिकारी कमलेश कुमार पंत को तत्काल प्रभाव से मुख्य सचिव के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है.
जारी अधिसूचना के अनुसार, कमलेश कुमार पंत वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व)-सह-वित्त आयुक्त (राजस्व), अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन, गृह एवं सतर्कता) और Himachal Pradesh राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं. अब वे इन सभी दायित्वों के साथ-साथ मुख्य सचिव, Himachal Pradesh Government का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे.
कमलेश कुमार पंत राज्य के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी प्रशासनिक अधिकारियों में गिने जाते हैं. राजस्व, गृह, वन और सतर्कता जैसे महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मा पहले से संभाल रहे पंत को मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
यह आदेश Himachal Pradesh Government की सचिव (कार्मिक) एम. सुधा देवी की ओर से जारी किया गया है. अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.
Government ने इस आदेश की प्रतियां India Government के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के स्थापना अधिकारी, Governor के सचिव, Chief Minister के सचिव, प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, विभागाध्यक्षों व अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को भी भेजी हैं, ताकि आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके.
मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभालने के बाद कमलेश कुमार पंत राज्य प्रशासन के विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने, नीतिगत फैसलों के क्रियान्वयन की निगरानी करने और प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.
–
डीसीएच/
Skip to content