काजल राघवानी की फिल्म ‘मैं कौन हूं’ इस दिन यूट्यूब पर देगी दस्तक

Mumbai , 6 दिसंबर . भोजपुरी सिनेमा की मशहूर Actress काजल राघवानी की फिल्म ‘मैं कौन हूं’ जल्द ही यूट्यूब पर स्ट्रीम होने वाली है. Saturday को मेकर्स ने social media के जरिए जानकारी दी कि यह फिल्म 8 दिसंबर को यूट्यूब पर स्ट्रीम होगी.

Actress काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “फिल्म ‘मैं कौन हूं’ को जरूर देखें और शेयर करें. हमेशा आशीर्वाद और साथ देते रहें.”

फिल्म के निर्देशक-लेखक मृत्युंजय श्रीवास्तव हैं. इसके निर्माता देवांश इंटरप्राइज हैं. इसके सिनेमैटोग्राफर नित्यानंद त्रिपाठी हैं और संजय कोर्बे और उधारी यादव ने कोरियोग्राफी की है.

फिल्म में काजल राघवानी, आनंद चतुर्वेदी, संजय पाण्डेय, देव सिंह, संयुक्ता रॉय, सोनिया मिश्रा, विद्या सिंह, राजेश तोमर, सीपी भट्ट, सोनू पाण्डेय, बीना पाण्डेय, निधि सिंह, मनोज सिंह, बबलू खान और अशोक गुप्ता जैसे कलाकार शामिल हैं.

एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘मैं कौन हूं’ में Actress के साथ आनंद चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में दर्शकों को रोमांच, सस्पेंस, इमोशन के साथ आध्यात्मिक ऊर्जा देखने को मिलेगी. मेकर्स ने पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था.

3 मिनट 30 सेकेंड के ट्रेलर में आनंद चतुर्वेदी रघु नामक लड़के के किरदार में दिखे. इसमें दिखाया गया है कि वह पहले प्यार में डूबा रहता है, लेकिन विश्वासघात, षड्यंत्र और दर्द उसे भगवान महाकाल की शरण में ले आते हैं. जब खलनायक उसे मिटाने की कोशिश करता है, तभी उसके भीतर दबी आध्यात्मिक शक्तियां जागती हैं.

Actress की कुछ फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इससे पहले Actress की ‘बड़की दीदी-2’ यूट्यूब पर स्ट्रीम की गई थी, जिसको दर्शकों से खूब प्यार मिला था. वहीं, Actress की फिल्म ‘प्रेम विवाह’ की शूटिंग चल रही है. संजय श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित फिल्म में काजल और अरविंद मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. रोशन सिंह इसके निर्माता हैं. शर्मिला आर. सिंह इस प्रोजेक्ट की सह-निर्माता हैं.

एनएस/एबीएम