न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय ने पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

Patna, 5 जून . न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय ने Friday को Patna हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) के रूप में शपथ ली. बिहार के Governor सैयद अता हसनैन ने Patna स्थित बिहार लोक भवन में आयोजित समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर Patna हाईकोर्ट के कई न्यायाधीश और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

शपथ ग्रहण समारोह के बाद Governor सैयद अता हसनैन और मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय ने एक-दूसरे को बधाई दी.

इस सप्ताह की शुरुआत में केंद्र Government ने न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय की Patna हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी थी. यह नियुक्ति India के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले Supreme Court कॉलेजियम की सिफारिश पर की गई.

केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि President ने संविधान के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए और India के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद सिक्किम हाईकोर्ट की न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय को Patna हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है.

Supreme Court कॉलेजियम ने 22 मई को हुई बैठक में न्यायमूर्ति राय के नाम की सिफारिश की थी. यह नियुक्ति Patna हाईकोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू के 4 जून को सेवानिवृत्त होने के बाद की गई है.

न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय का जन्म 12 जुलाई 1964 को हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गंगटोक और कुर्सियांग से पूरी की. इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से राजनीति विज्ञान (ऑनर्स) की पढ़ाई की, जिसके लिए उन्हें सिक्किम Government की मेरिट स्कॉलरशिप भी मिली थी.

उन्होंने वर्ष 1989 में दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से एलएलबी की डिग्री हासिल की.

न्यायाधीश बनने से पहले उन्होंने 1990 में दिल्ली बार एसोसिएशन में पंजीकरण कराया और दिल्ली हाईकोर्ट तथा Supreme Court में वकालत की.

15 अप्रैल 2015 को उन्हें सिक्किम हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था. वह इस पद पर पहुंचने वाली सिक्किम की पहली महिला बनी थीं.

न्यायमूर्ति राय कई बार सिक्किम हाईकोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रह चुकी हैं. वर्तमान में वह सिक्किम राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर रही हैं.

एएमटी/एबीएम