पुणे में 12-23 अगस्त के बीच खेली जाएगी जूनियर विमेंस नेशनल चैंपियनशिप, 30 टीमें लेंगी हिस्सा

New Delhi, 11 अगस्त . 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर विमेंस नेशनल चैंपियनशिप 2026 Maharashtra के पुणे में 12-23 अगस्त के बीच आयोजित होगी, जिसमें देश की 30 टीमें तीन-डिवीजन वाले फॉर्मेट में मुकाबला करेंगी. इस चैंपियनशिप में टीमें नेशनल टाइटल के साथ-साथ डिवीजन के बीच प्रमोशन और डिमोशन के मौकों के लिए भी मुकाबला करती नजर आएंगी.

हॉकी इंडिया जूनियर विमेंस नेशनल चैंपियनशिप 2026 में डिवीजन ‘ए’, डिवीजन ‘बी’ और डिवीजन ‘सी’ शामिल हैं, जो टीमों को उनके उचित स्तर पर मुकाबला करने और नेशनल सिस्टम में आगे बढ़ने का रास्ता देते हैं. डिवीजन पर आधारित यह ढांचा टीमों को न सिर्फ टाइटल के लिए, बल्कि ऊंचे डिवीजन में प्रमोशन पाने के लिए भी मुकाबला करने के लिए प्रोत्साहित करता है.

12 टीमों वाले डिवीजन ‘ए’ को चार पूल में बांटा गया है. ‘पूल ए’ में हॉकी Jharkhand, हॉकी पंजाब और हॉकी चंडीगढ़ शामिल हैं, जबकि ‘पूल बी’ में हॉकी Haryana, हॉकी Odisha एसोसिएशन और हॉकी बंगाल हैं. ‘पूल सी’ में उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी Maharashtra और मणिपुर हॉकी हैं. ‘पूल डी’ में छत्तीसगढ़ हॉकी, हॉकी Madhya Pradesh और हॉकी हिमाचल की टीमें मौजूद हैं.

डिवीजन ‘ए’ का लीग स्टेज 16 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें प्रत्येक टीम अपने पूल की दूसरी टीमों से भिड़ेंगी. प्रत्येक पूल की टॉप-2 टीमें क्वार्टर-फाइनल में पहुंचेंगी, जिसका आयोजन 21 अगस्त को होगा. 22 अगस्त को आराम का दिन होगा. टूर्नामेंट का समापन 23 अगस्त को तीसरे/चौथे स्थान के मैच और फाइनल के साथ होगा.

डिवीजन ‘ए’ की 12 टीमें प्रतिष्ठित नेशनल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला करेंगी, जबकि 11वें और 12वें स्थान पर रहने वाली टीमों को अगले टूर्नामेंट के लिए डिवीजन ‘बी’ में भेज दिया जाएगा.

डिवीजन ‘बी’ में 10 टीमें होंगी, जिन्हें दो पूल में बांटा जाएगा. ‘पूल ए’ में हॉकी आंध्र प्रदेश, असम हॉकी, दिल्ली हॉकी, केरल हॉकी और हॉकी मिजोरम शामिल हैं, जबकि ‘पूल बी’ में हॉकी कर्नाटक, हॉकी उत्तराखंड, हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु, हॉकी बिहार और गोअंस हॉकी शामिल हैं.

डिवीजन ‘बी’ की टॉप-2 टीमों को डिवीजन ‘ए’ में प्रमोट किया जाएगा, जबकि सबसे कम रैंक वाली दो टीमों को डिवीजन ‘सी’ में भेजा जाएगा.

डिवीजन ‘सी’ में आठ टीमें होंगी, जिन्हें दो पूल में बांटा जाएगा. ‘पूल ए’ में हॉकी अरुणाचल, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव हॉकी, हॉकी Rajasthan और त्रिपुरा ओलंपिक एसोसिएशन शामिल हैं. ‘पूल बी’ में पुडुचेरी हॉकी, हॉकी Gujarat, हॉकी जम्मू और कश्मीर और तेलंगाना हॉकी शामिल हैं. डिवीजन ‘सी’ की दो सबसे अच्छी टीमें अगले एडिशन में डिवीजन ‘बी’ में पहुंचेंगी.

चैंपियनशिप की शुरुआत 12 अगस्त को डिवीजन ‘बी’ और डिवीजन ‘सी’ के मुकाबलों के साथ होगी. डिवीजन ‘ए’ की शुरुआत 16 अगस्त को होगी, जिसमें पहले राउंड में हॉकी Jharkhand बनाम हॉकी चंडीगढ़, हॉकी Haryana बनाम हॉकी बंगाल, उत्तर प्रदेश हॉकी बनाम मणिपुर हॉकी और छत्तीसगढ़ हॉकी बनाम हॉकी हिमाचल के बीच मुकाबले होंगे.

आरएसजी