जेपी नड्डा ने अपने पैतृक गांव में डाला वोट, पंचायत चुनाव में जनता से की भागीदारी की अपील

शिमला, 30 मई . केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने Himachal Pradesh पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के दौरान अपने पैतृक गांव में मतदान किया. उन्होंने Saturday सुबह झंडूता विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विjaipur सुंगला गांव में अपने परिवार के साथ मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी दर्ज की.

जेपी नड्डा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मतदान के बाद परिवार संग तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “Himachal Pradesh में पंचायत चुनावों के तीसरे चरण के मतदान के अवसर पर आज मैंने झंडूता विधानसभा क्षेत्र में स्थित अपने पैतृक गांव विjaipur सुंगला में अपने परिवार के साथ मतदान किया और लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की.”

नड्डा ने पंचायती राज व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी पर बल देते हुए कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का माध्यम हैं. उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे बिना किसी चूक के अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

उन्होंने आगे लिखा, “पंचायती राज के सशक्तीकरण और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सामूहिक भागीदारी का अपना एक विशिष्ट महत्व है. सभी मतदाता भाई-बहनों से आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में शामिल हों और अपने गांव, क्षेत्र व प्रदेश के समुचित विकास के साथ-साथ जन-उत्थान के लिए बिना किसी चूक के अपना मतदान अवश्य करें.”

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रत्येक मतदाता का अमूल्य वोट सशक्त गांव और विकसित Himachal Pradesh के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. उन्होंने मतदान को नागरिकों का मौलिक कर्तव्य बताते हुए इसे लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताया.

बता दें कि Himachal Pradesh में पंचायत चुनाव तीन चरणों में हो रहे हैं. तीसरे चरण का मतदान Saturday को हो रहा है. राज्य में पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए भाजपा और अन्य पार्टियां पूरी ताकत से चुनावी मैदान में हैं.

एससीएच/पीएम