
जोधपुर, 4 जून . Rajasthan की चर्चित कंटेंट क्रिएटर अनीता बिश्नोई को जोधपुर के मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है.
एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक विकास राजपुरोहित ने बताया कि अनीता बिश्नोई को Wednesday को अस्पताल लाया गया था. शुरुआती जांच में जहरीले पदार्थ के सेवन की हिस्ट्री सामने आई थी. इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डॉ. अमित सागर की यूनिट में भर्ती किया गया. पहले उन्हें वार्ड में रखा गया, लेकिन स्थिति को देखते हुए शाम तक आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया.
उन्होंने बताया कि अनीता की स्थिति अब पहले से बेहतर है. डॉक्टरों ने उन्हें अगले दो से तीन दिन तक आईसीयू में निगरानी में रखने का फैसला किया है. उन्हें लगातार इलाज दिया जा रहा है और जहर के प्रभाव को कम करने के लिए एंटीडोट भी दिया जा रहा है. डॉ. अमित सागर, डॉ. सुरेंद्र भाकर और उनकी टीम उनके उपचार में जुटी हुई है.
विकास राजपुरोहित ने कहा कि अस्पताल प्रशासन को अनीता बिश्नोई के मामले की पूरी जानकारी है और उनकी देखभाल के लिए संबंधित चिकित्सा टीम को विशेष निर्देश दिए गए हैं.
दरअसल, हाल ही में अनीता बिश्नोई का एक वीडियो social media पर तेजी से वायरल हुआ था. वीडियो में उन्होंने महिलाओं के छोटे कपड़ों और वेस्टर्न पहनावे को लेकर अपनी राय व्यक्त की थी. उन्होंने कहा था, “कपड़े हो गए छोटे, शर्म कहां से आए… रोटी हो गई ब्रेड, तो ताकत कहां से आए.” इस वीडियो के वायरल होते ही social media पर बहस छिड़ गई. कुछ लोगों ने उनके विचारों का समर्थन किया, तो वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स ने उनकी आलोचना शुरू कर दी. वीडियो पर लगातार नकारात्मक टिप्पणियां आने लगीं और विवाद बढ़ता गया. बताया जा रहा है कि ट्रोलिंग और आलोचनाओं से अनीता काफी परेशान थीं.
इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपनी बात रखी. लाइव के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करने और मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं. जिसके बाद उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया था.
–
पीआईएम/एबीएम
Skip to content