पंजाब में नौकरियां बेची जा रही हैं, ‘आप’ सरकार युवाओं से कर रही विश्वासघात : केवल ढिल्लों

चंडीगढ़, 24 जुलाई . पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल ढिल्लों ने Friday को राज्य में आम आदमी पार्टी Government पर अक्षमता, भ्रष्टाचार और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ये घटनाएं Government के ‘बदलाव’ के दावों की खोखलेपन को उजागर करती हैं.

उन्‍होंंने नौ‍करियों को बेचने का आरोप भी लगाया है. ढिल्लों ने पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) की ग्रुप-बी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में Government के रवैये और फरीदकोट में फार्मेसी अधिकारियों की भर्ती के दौरान सामने आए हाई-टेक नकल रैकेट पर Government की चुप्पी पर सवाल उठाए.

उन्होंने कहा कि चयन बोर्ड द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्तियों के लिए आयोजित ग्रुप-बी भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने के कारण प्रभावित हुई. छह महीने बाद भी जांच किसी तार्किक नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है, जो Government के भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है.

उन्होंने आरोप लगाया कि Government ने लगभग एक लाख उम्मीदवारों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है और इस मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है.

फार्मेसी भर्ती में नकल घोटाले का जिक्र करते हुए ढिल्लों ने आरोप लगाया कि परीक्षा केंद्रों के अंदर पेन कैमरे और ब्लूटूथ डिवाइस का इस्तेमाल करके उम्मीदवारों से 3.5 लाख से 13 लाख रुपए तक वसूलकर सरकारी नौकरियां बेची जा रही थीं.

उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सिग्नल जैमर न होना निष्पक्ष परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने में Government की विफलता को उजागर करता है.

उन्होंने सवाल किया कि ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब Government, जो अक्सर ‘कट्टर ईमानदारी’ का दावा करते हैं, ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर चुप क्यों हैं. उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों मंत्रियों के तत्काल इस्तीफे की मांग की.

ढिल्लों ने कहा कि Government की बेईमानी अब ‘लोगों के सामने उजागर हो गई है और पंजाब के लोग राज्य के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के लिए इस Government को सबक सिखाने को तैयार हैं’.

उन्होंने कहा कि इसके विपरीत, Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government ने नीट मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए सीबीआई जांच के आदेश दिए, जिसके परिणामस्वरूप 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई.

पंजाब भाजपा प्रमुख ने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए गए हैं और ऐसे मामलों में कड़ी सजा का प्रावधान करने के लिए संसद में कानून भी लाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र Government देश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है.

एएसएच/