
चंडीगढ़, 5 जून . उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सी-डैक), मोहाली ने देश भर में स्थित केंद्र और इसकी परियोजना स्थलों के लिए अलग-अलग कार्यक्षेत्र (डोमेन) में कुल 16 संविदात्मक पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं.
सी-डैक की ओर से जारी 16 रिक्तियों में प्रोजेक्ट इंजीनियर/पीएस एंड ओ एग्जीक्यूटिव (अनुभवी) के 13, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर/मॉड्यूल लीड/प्रोजेक्ट लीडर के 2 और प्रोजेक्ट मैनेजर/प्रोग्राम मैनेजर/प्रोग्राम डिलीवरी मैनेजर/नॉलेज पार्टनर के 1 पद शामिल हैं.
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 जून तय की गई है. ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सी-डैक के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से संबंधित पद अनुसार बीई/बीटेक या एमई/एमटेक या विज्ञान/कंप्यूटर अनुप्रयोग या संबंधित क्षेत्र में पोस्ट-ग्रेजुएशन या समकक्ष डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत या समकक्ष सीजीपीए के साथ या संबंधित विषय में पीएचडी होनी चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पोस्ट अनुसार निर्धारित 1 से 9 वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है.
आवेदकों की अधिकतम आयु 40 से 56 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक रिकॉर्ड के आधार पर प्रारंभिक स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा/इंटरव्यू, शॉर्टलिस्टिंग आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सीटीसी पद अनुसार 4.49 से 22.9 लाख रुपए के बीच प्रति वर्ष होगी.
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि आपको साक्षात्कार की तिथि, समय और केंद्र की जानकारी जल्द ही एक नोटिफिकेशन जारी करके दिया जाएगा.
–
डीके/डीकेपी
Skip to content