झामुमो प्रवक्ता ने कहा, शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गर्व का विषय

रांची, 23 जून . Jharkhand आंदोलन के प्रमुख नेता और राज्य के पूर्व Chief Minister शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान दिए जाने पर पूरे Jharkhand में खुशी और गर्व का माहौल है. नेताओं ने इस सम्मान का स्वागत करते हुए इसे शिबू सोरेन के लंबे संघर्ष और योगदान का सम्मान बताया. साथ ही, उन्हें India रत्न देने की मांग भी दोहराई.

Jharkhand मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता मनोज पांडे ने पद्म भूषण सम्मान पर खुशी जताते हुए से कहा कि यह पूरे Jharkhand के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन वास्तव में India रत्न के हकदार थे लेकिन केंद्र Government की ओर से दिए जा रहे इस सम्मान का भी स्वागत किया जाना चाहिए.

झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि शिबू सोरेन केवल एक नेता नहीं बल्कि अपने आपमें एक संस्था और एक विचार हैं. उनका जीवन, संघर्ष और दर्शन आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा. उन्होंने केंद्र से मांग की कि शिबू सोरेन के जीवन संघर्ष और उनके योगदान को देश के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए ताकि नई पीढ़ी उनके विचारों और संघर्षों से प्रेरणा ले सके.

वहीं, कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भी शिबू सोरेन को मिले इस सम्मान का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि यह क्षण केवल सोरेन परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे Jharkhand के लिए गौरव का क्षण है. शिबू सोरेन इस सम्मान के पूरी तरह हकदार थे क्योंकि उन्होंने जंगल, जमीन और आदिवासी समाज की आवाज को गांवों से निकालकर विधानसभा और संसद तक पहुंचाने का ऐतिहासिक काम किया. उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलना स्वाभाविक है लेकिन यदि उन्हें India रत्न से सम्मानित किया जाता तो यह Jharkhand के लिए और भी अधिक गौरव की बात होती.

बता दें कि President द्रौपदी मुर्मु Tuesday को President भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में दिशाेम गुरू शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान प्रदान करेंगी. उनकी पत्नी रूपी सोरेन यह सम्मान ग्रहण करेंगी.

पीएम