
गुमला, 18 अगस्त . Jharkhand के गुमला जिले में Police ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन Jharkhand जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लाख रुपये के इनामी सबजोनल कमांडर रामदेव लोहरा उर्फ काका समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अन्य उग्रवादियों में जेजेएमपी का एरिया कमांडर अरविंद नायक, संगठन के सदस्य मुनेश्वर सिंह और जितेंद्र लोहरा शामिल हैं.
Police के अनुसार, रामदेव लोहरा लातेहार जिले के बिंगाडा गांव का रहने वाला है और उस पर Jharkhand Police की ओर से पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है. गिरफ्तार किए गए उग्रवादी जेजेएमपी में अलग-अलग महत्वपूर्ण भूमिकाओं में सक्रिय थे. रामदेव लोहरा और अरविंद नायक संगठन के प्रमुख पदों पर थे.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जेजेएमपी के सुप्रीमो रामदेव उरांव की गिरफ्तारी के बाद संगठन को गुमला क्षेत्र में फिर से सक्रिय करने और उसका विस्तार करने की योजना बनाई जा रही थी. इसी उद्देश्य से ये उग्रवादी लातेहार से गुमला पहुंचे थे.
कार्रवाई के दौरान Police ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद किया है. बरामद हथियारों में मैगजीन सहित एक एके-56 राइफल, मैगजीन सहित एक एसएलआर राइफल और एक सेमी-ऑटोमैटिक राइफल शामिल है.
इसके अलावा एके-47, एसएलआर और सेमी-ऑटोमैटिक राइफल के जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. Police ने उग्रवादियों के पास से एक वॉकी-टॉकी, आठ मोबाइल फोन, एक वाई-फाई डोंगल तथा प्रतिबंधित जेजेएमपी और Naxalite संगठन से संबंधित पर्चे भी जब्त किए हैं.
Police अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के आधार पर जेजेएमपी के नेटवर्क, संगठन से जुड़े अन्य सदस्यों और गुमला तथा आसपास के इलाकों में उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.
Police का मानना है कि इस कार्रवाई से गुमला में जेजेएमपी को दोबारा सक्रिय करने और संगठन के विस्तार की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है.
–
एसएनसी/एसके
Skip to content