
Bhopal , 15 अगस्त . स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Madhya Pradesh कांग्रेस अध्यक्ष प्रमुख जीतू पटवारी ने पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया. इस दौरान उन्होंने केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा की मांग की.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के महापर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं. कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर किया, आज वह दिन याद करने का दिन है. दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राहुल गांधी युवाओं के लिए प्रयास कर रहे हैं. उनके प्रयास में सहयोग के लिए संकल्प करने का दिन है.
जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस के सभी लोग संकल्प ले रहे हैं कि हम शिक्षा की सुरक्षा को लेकर राहुल गांधी के प्रयास का समर्थन कर रहे हैं. हमारी ओर से प्रदेश में संकल्प लिया गया है कि जिस तरह से भ्रष्टाचार व्याप्त है, Madhya Pradesh Government की रगों में भ्रष्टचार कण-कण में चला गया है, इसके खिलाफ लड़ाई तेज की जाएगी और Madhya Pradesh को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि एमपी में केजी से पीजी तक मुफ्त रोजगार मुखी शिक्षा होनी चाहिए. इसको लेकर भी हमारी ओर से संकल्प लिया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान किया गया, यह अपने आप में संविधान का अपमान है. यह देश के आम नागरिक के खिलाफ भी अपमानित करने वाला कृत्य है. इस अवसर से उन लोगों को सजा देने के लिए Prime Minister से अपील करता हूं. अगर इस तरह के विचारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है, तो हम यही मानेंगे कि उनके प्रश्रय से ऐसा किया गया. कांग्रेस पार्टी इस कृत्य की निंदा करती है. प्रदेशवासियों से मेरा कहना है कि कांग्रेस उनकी लड़ाई लड़ेगी.
जीतू पटवारी ने कहा कि दतिया की जनता का आभार व्यक्त कहता हूं. दतिया की जनता ने भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ जिस तरह से मत दिया है, इस अवसर पर उनको भी बधाई.
–
एसडी/
Skip to content