
Patna, 20 मई . Union Minister और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर Wednesday को तीखा हमला बोला है. उन्होंने चेतावनी वाले लहजे में कहा कि अब दलित-महादलित किसी से डरने वाले नहीं हैं और हर स्तर पर करारा जवाब मिलेगा.
जीतन राम मांझी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “राजद के गुंडे हमेशा कहते आए हैं-दमदमे में दम नहीं, अब खैर मांगो जान की. ऐ दलितों, ठंडी हुई तेग अंबेडकरवाद की. तो अब हमारा जवाब सुन लीजिए.”
उन्होंने आगे लिखा, ”दलितों-महादलितों में बू रहेगी जब तक ईमान की, तख़्त-ए-राजद तक चलेगी तेग अंबेडकरवाद की. अब दलित-महादलित किसी से डरने वाले नहीं, करारा जवाब मिलेगा.”
Union Minister जीतन राम मांझी ने अपने संदेश के माध्यम से यह संकेत देने की कोशिश की है कि दलित और महादलित समाज अब Political और सामाजिक रूप से जागरूक हो चुका है तथा किसी भी प्रकार के दबाव या भय की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगा.
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी समाज को ताकत दे रहे हैं और सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी.
दरअसल, Union Minister जीतन राम मांझी की समधन विधायक ज्योति देवी के काफिले पर गया में हुए हमले के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है. इस मामले को लेकर अब बयानबाजी तेज हो गई है. Union Minister मांझी के बेटे और बिहार Government में मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सीधे चेतावनी दी थी.
संतोष सुमन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सीधे निशाने पर लेते हुए social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि तेजस्वी यादव अपने समर्थकों को मर्यादा में रखें. बिहार अब बदल चुका है और दलित समाज डरने वाला नहीं है.
मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि अगर जीतन राम मांझी के कार्यकर्ताओं को डराने या धमकाने की कोशिश की गई तो उसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में किसी एक जाति की दबंगई का दौर खत्म हो चुका है और अब हर समाज सम्मान और बराबरी के साथ जीना चाहता है.
–
एमएनपी/एसके
Skip to content