झारखंड : जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की धारदार हथियार से की हत्या

लातेहार, 12 जून . Jharkhand के लातेहार जिले में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार में खूनी संघर्ष हो गया. महुआडांड़ थाना क्षेत्र के पोटमाडीह गांव में छोटे भाई पर अपने बड़े भाई की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगा है. घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे मृतक की पत्नी और भतीजा भी गंभीर रूप से घायल हो गए.

Police के अनुसार, पोटमाडीह गांव निवासी कामिल बेक और उनके छोटे भाई पोलिकार्प बेक के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. Thursday देर रात को इसी विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई.

आरोप है कि पोलिकार्प बेक ने धारदार हथियार से अपने बड़े भाई कामिल बेक पर हमला कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल कामिल को बचाने के लिए उनकी पत्नी सलोमी बेक और भतीजा निलेश बेक आगे आए, लेकिन वे भी हमले की चपेट में आ गए.

घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने कामिल बेक को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल सलोमी बेक और निलेश बेक को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है.

उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद महुआडांड़ थाना Police मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. Police ने Friday को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया है.

Police अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आई है. मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

एसएनसी/एसके