झारखंड: जमशेदपुर में कैनाल से महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

जमशेदपुर, 26 जुलाई . Jharkhand के जमशेदपुर शहर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित कलियाडीह कैनाल से Sunday को 35 वर्षीय एक महिला का नग्न शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए.

Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है और Police उसकी शिनाख्त के साथ-साथ मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

Police के अनुसार, Sunday को खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर कैनाल में तैर रहे शव पर पड़ी. इसके बाद तत्काल परसुडीह थाना Police को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही Police घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, महिला का शव नग्न अवस्था में पानी में तैर रहा था. उसके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी. शव की स्थिति को देखकर स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है. कुछ लोगों का कहना था कि महिला के साथ किसी अप्रिय घटना के बाद शव को कैनाल में फेंका गया हो सकता है. हालांकि Police ने फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है और न ही किसी निष्कर्ष पर पहुंची है.

परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. इसके लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है.

थाना प्रभारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह संभावना भी सामने आई है कि महिला का शव किसी अन्य स्थान से पानी के बहाव के साथ कैनाल तक पहुंचा हो. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. Police हत्या, दुर्घटना और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

एसएनसी/डीकेपी