झारखंडः चतरा में टीएसपीसी का वांछित उग्रवादी नरेश गंझू गिरफ्तार, कई आपराधिक घटनाओं में था फरार

चतरा, 20 जुलाई . Jharkhand में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत चतरा जिला Police और सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. Police ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के वांछित और सक्रिय उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत को गिरफ्तार कर लिया है. नरेश गंझू टीएसपीसी के शीर्ष सुप्रीमो ब्रजेश गंझू का बेहद करीबी माना जाता है और लंबे समय से Police की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था.

सिमरिया के अनुमंडल Police अधिकारी (एसडीपीओ) नागरगोजे शुभम भाऊ साहब ने बताया कि Police को गुप्त सूचना मिली थी कि नरेश गंझू लावालौंग थाना क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव मंधनिया में देखा गया है. सूचना के आधार पर चतरा Police अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. Police दल और सुरक्षा बलों ने मंधनिया गांव के समीप स्थित जंगलों को चारों तरफ से घेर लिया. खुद को घिरता देख भागने की कोशिश कर रहे नरेश गंझू को जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दबोच लिया.

Police रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार उग्रवादी नरेश गंझू का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है. उसके खिलाफ चतरा और लातेहार जिले के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं के तहत कुल छह आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें लातेहार के बालूमाथ थाने में दो, चतरा के लावालौंग थाने में दो, जबकि कुंदा और सिमरिया थाने में एक-एक मामला दर्ज है.

उस पर हत्या, अपहरण, लेवी (रंगदारी) वसूलने, Police टीमों पर जानलेवा हमले करने, अवैध हथियार व गोला-बारूद रखने तथा गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत कई संगीन आरोप हैं. इस ऑपरेशन में एसडीपीओ के नेतृत्व में लावालौंग थाना Police, सशस्त्र बल के जवान और एसएसबी की 35वीं वाहिनी की टीम शामिल थी. एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहब ने बताया कि उग्रवादी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

एसएनसी/पीएम