झारखंड: ‘2-3 दिनों में खत्म हो जाएगा आंदोलन’, छात्रों के प्रदर्शन पर मंत्री इरफान अंसारी

जामताड़ा, 15 अगस्त . Jharkhand में जेपीएससी से जुड़ी मांगों को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच राज्य के मंत्री इरफान अंसारी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि Government युवाओं की मांगों को लेकर गंभीर है और प्रदर्शन को समाप्त कराने के लिए लगातार पहल की जा रही है. मंत्री ने उम्मीद जताई कि अगले एक-दो दिनों में Government और आंदोलनकारी युवाओं के बीच बातचीत के जरिए समाधान निकल सकता है.

इरफान अंसारी ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जताते हुए कहा कि Government की प्राथमिकता आंदोलन कर रहे युवाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य है. विभाग को पूरी तरह सचेत किया गया है और डॉक्टरों की टीम भी तैनात की गई है. प्रदर्शन में शामिल युवा उनके लिए अपने बच्चों की तरह हैं. जैसे ही किसी प्रदर्शनकारी की तबीयत खराब होने की सूचना मिलती है, उसे रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इलाज के लिए युवाओं से किसी तरह का पैसा नहीं लिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि चाहे सरकारी अस्पताल हो या निजी अस्पताल, अगर इलाज के नाम पर किसी प्रदर्शनकारी से पैसे लिए गए तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मंत्री ने कहा कि आंदोलन कर रहे युवाओं के स्वास्थ्य की जवाबदेही उनकी है और वह इस मामले में पूरी जिम्मेदारी के साथ उनके साथ खड़े हैं. Government चाहती है कि धरना और विरोध-प्रदर्शन समाप्त हो तथा इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. युवाओं की मांगों पर Government गंभीरता से विचार कर रही है. आंदोलन कर रहे युवा अपने मुद्दों को लेकर खुले तौर पर अपनी आवाज उठा रहे हैं और Government उनकी बात सुनने के लिए तैयार है.

अंसारी ने आरोप लगाया कि आंदोलन के बीच कुछ असामाजिक तत्वों के प्रवेश से स्थिति प्रभावित हुई. उन्होंने कहा कि दिल्ली से भी कुछ लोग और मीडिया से जुड़े लोग वहां पहुंचे, जिससे मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश हुई. इस दौरान Jharkhand से जुड़े एक ऐसे कानून को संसद में पारित कर दिया गया, जिसे वह Jharkhand विरोधी मानते हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में चल रही गतिविधियों और युवाओं के आंदोलन के बीच Government के सामने कई मोर्चे थे, जिसकी वजह से परिस्थितियां जटिल हुईं.

आंदोलनकारी युवाओं को भरोसा दिलाते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि Government उनके साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि उनका विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ प्रदर्शन कर रहे युवाओं की मदद करता रहेगा. साथ ही, मैं युवाओं से अपील करना चाहता हूं कि वे अपनी मांगों को लेकर धरना जरूर दें, लेकिन अपने स्वास्थ्य को खतरे में न डालें. जान है तो जहान है. जीवन एक बार मिला है, इसलिए भूख हड़ताल मत करें.

मंत्री इरफान अंसारी ने दावा किया कि Chief Minister और कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार मामले को लेकर सक्रिय हैं और संबंधित पक्षों के संपर्क में हैं. Government की ओर से बातचीत जारी है और उन्हें उम्मीद है कि एक-दो दिनों में वार्ता पूरी हो जाएगी तथा समझौते का रास्ता निकल सकता है.