
रांची, 10 अगस्त . Jharkhand में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ Monday को करीब दस घंटे तक चले विधानसभा घेराव के बाद Police ने शाम सात बजे विधानसभा की चहारदीवारी के बाहर की सड़क को खाली करा दिया. Police ने विधानसभा के गेट के सामने डटे छात्रों को खदेड़ने के लिए लाठी चार्ज किया. इस दौरान कई छात्र-छात्राएं सड़क पर लेट गए और हटने से इनकार किया.
Police ने उन्हें वहां से हटाया और कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. विधानसभा के गेट नंबर एक के सामने नौ दिनों से अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भी आंदोलनकारियों के साथ डटे थे. Police उन्हें जबरन एंबुलेंस पर लादकर मौके से ले गई. महतो नौ दिनों की भूख हड़ताल के बावजूद Monday को एंबुलेंस और बाद में स्ट्रेचर के जरिए प्रदर्शन स्थल तक पहुंचे थे.
आंदोलनकारी छात्रों के एक अन्य नेता रवींद्र पासवान ने कहा कि हमारा आंदोलन खत्म नहीं हुआ है. अब यह जनआंदोलन बन चुका है. उन्होंने कहा कि अब कोई भी बात सीधे Chief Minister से ही होगी और वे जब तक जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को रद्द करने और परीक्षाओं में गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग नहीं मानते, आंदोलन जारी रहेगा. सुबह करीब नौ बजे पुराने-पुराने विधानसभा परिसर के पास जुटे छात्रों ने दिनभर कई स्तर की बैरिकेडिंग तोड़ी.
शाम करीब चार बजे छात्रों ने आखिरी बैरिकेडिंग भी पार कर ली थी. इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा के गेट के सामने और आसपास की सड़कों पर पहुंच गए. छात्रों को रोकने के दौरान Police और प्रदर्शनकारियों के बीच कई जगह टकराव हुआ. Police ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. इसके बाद आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज किया गया. प्रदर्शनकारियों की ओर से पथराव की भी खबर सामने आई. इस दौरान कई छात्र और Policeकर्मी घायल हुए.
दिनभर के घटनाक्रम के बाद शाम सात बजे Police ने विधानसभा के सामने की सड़क को खाली कराया. हालांकि, आंदोलन पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है. सैकड़ों छात्र विधानसभा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर अब भी मौजूद हैं. वे अलग-अलग समूहों में जमा हैं और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं. छात्र 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा सहित विवादित परीक्षाओं को रद्द करने, भर्ती प्रक्रिया में सुधार और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं.
Sunday को Government और छात्र प्रतिनिधियों के बीच तीसरे दौर की वार्ता बेनतीजा रहने के बाद Monday को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम तय किया गया था. इस बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि आंदोलन अब जनआंदोलन बन चुका है और रुकने वाला नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि Government छात्रों की आवाज दबाने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल कर रही है.
उन्होंने कहा कि Government के साथ तीन दौर की वार्ता हो चुकी है और अब छात्रों की मांगों पर ठोस फैसला होना चाहिए. महतो ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि इसका असर Chief Minister की कुर्सी पर भी पड़ सकता है.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content