
गिरिडीह, 5 मई . Jharkhand के गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में Tuesday को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बुजुर्ग मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.
यह दुर्घटना सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर माखमरगो पंचायत भवन के समीप घटी. मृतकों की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के जितकुंडी गांव निवासी 70 वर्षीय बासदेव साव और 65 वर्षीय लखिया देवी (पति लखपत साव) के रूप में हुई है. इस हादसे में इसी गांव के 65 वर्षीय धनपत साव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों मजदूर प्रतिदिन की तरह Tuesday की सुबह मजदूरी करने के लिए पैदल माखमरगो इलाके की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बासदेव साव और लखिया देवी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि धनपत साव लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े.
हादसे को अंजाम देने के बाद चालक पिकअप वैन लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा. स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना बिरनी थाना Police को दी और घायल धनपत साव को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
सूचना पाकर बिरनी थाना Police मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. Police ने फरार वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है. इधर, हादसे के बाद जितकुंडी गांव में मातम पसरा है. स्थानीय ग्रामीणों ने सरिया-राजधनवार मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से गति सीमा निर्धारित करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content