
मेदिनीनगर, 27 जुलाई . Jharkhand के पलामू जिले में मेदिनीनगर बाईपास रोड स्थित जेएमपी परिसर में Sunday देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान 50 वर्षीय विनोद पांडे के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
Police के अनुसार, Sunday रात करीब 11 बजे स्कूटी से एक युवक जेएमपी परिसर में पहुंचा. कुछ देर बाद उसने अपने दो अन्य साथियों को भी वहां बुला लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों कुछ समय तक परिसर में घूमते रहे. इसके बाद वे ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड विनोद पांडे को अपने साथ मुख्य गेट की ओर ले गए, जहां उन्हें नजदीक से गोली मार दी. गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की. फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे cctv कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.
प्रारंभिक जांच में Police को यह जानकारी मिली है कि 15 जुलाई की रात इसी परिसर में आयोजित एक जन्मदिन समारोह के दौरान परिसर के मैनेजर सोनू सिंह और जटेश्वर मेहता के पुत्र कमलेश मेहता के साथ आए कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था. Police इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं उसी विवाद या पुरानी रंजिश के कारण इस हत्या को अंजाम तो नहीं दिया गया.
Police का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
–
एसएनसी/
Skip to content