झारखंड: चतरा में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 5 युवतियों समेत 12 गिरफ्तार​‌

चतरा, 22 अगस्त . चतरा Police ने शहर के ईटखोरी मुख्य मार्ग स्थित एक होटल में चल रहे कथित देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पांच युवतियों और सात युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में होटल संचालक का बेटा भी शामिल बताया जा रहा है. Police की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

Police अधीक्षक अनिमेष नैथानी को लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि एक होटल में युवक-युवतियों का संदिग्ध आना-जाना बना रहता है और वहां अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. सूचना के सत्यापन के बाद 21 अगस्त को Police ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया.

Police अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल Police पदाधिकारी (एसडीपीओ) सन्नी वर्धन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज तथा Police बल के अन्य जवान शामिल थे.

छापेमारी के दौरान Police ने होटल की पहली मंजिल के कमरा नंबर 101, दूसरी मंजिल के कमरा नंबर 202 सहित तीसरी और चौथी मंजिल के कई कमरों में एक साथ दबिश दी. Police के अनुसार, कई युवक-युवतियां कमरों में आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए, जिन्हें तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाया गया.

तलाशी अभियान के दौरान Police ने कमरों से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की. इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से नौ एंड्रॉइड मोबाइल फोन और एक एप्पल आईफोन जब्त किया गया. Police ने मौके से एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी अपने कब्जे में ले ली है.

Police ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 तथा अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत सदर थाना कांड संख्या 354/2026 दर्ज कर लिया है. गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और Police इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

मामले को लेकर एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Police की इस कार्रवाई को चतरा जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है.

एएमटी/डीकेपी