
कोडरमा, 29 मई . Jharkhand के कोडरमा जिला अंतर्गत डोमचांच थाना क्षेत्र के बगड़ो गांव में Friday को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान 22 वर्षीय काजल खातून के रूप में हुई है. उसकी शादी करीब दो महीने पहले आयान अंसारी के साथ हुई थी.
मृतका के मायके वालों ने उसके पति और ससुराल वालों पर काजल की हत्या का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया. घटना के बाद से पति समेत ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार हो गए हैं. जानकारी के अनुसार Friday सुबह काजल के पति ने उसके मायके वालों को फोन कर बताया कि उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई है.
काजल के मायके के परिजन आनन-फानन में ससुराल पहुंचे. वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि काजल का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा हुआ है, जबकि घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था. घटना की सूचना मिलते ही डोमचांच थाना Police मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.
Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मौके पर जमकर हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही काजल को प्रताड़ित किया जा रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए कोडरमा एसडीपीओ प्रमोद केशरी भी घटनास्थल पर पहुंचे.
उन्होंने मृतका के परिजनों से बातचीत कर मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया. Police अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. फिलहाल, Police फरार पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है. मामले को लेकर गांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. Police का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content