झारखंड : धनबाद में युवक की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

धनबाद, 26 जुलाई . Jharkhand के धनबाद जिले में कार सवार युवक की हत्या के मामले का Police ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रेम चौहान और कुंदन कुमार के रूप में हुई है. Police ने उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार, खून से सने कपड़े और घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण सामान बरामद किए हैं.

Police के अनुसार, 22 जुलाई को कतरास थाना क्षेत्र के सोरीटांड़ इलाके में जयराम मांझी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. आरोपियों ने पहले उन पर हमला किया और फिर पत्थर से उनका सिर और चेहरा कुचलकर मौत के घाट उतार दिया.

हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया था, जबकि उनकी कार घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ी मिली थी. 23 जुलाई की शाम Police को सोरीटांड़ के समीप कच्चे रास्ते के किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची Police ने जांच शुरू की तो घटनास्थल से करीब 30 गज की दूरी पर मृतक की कार बरामद हुई. बाद में शव की पहचान जयराम मांझी के रूप में की गई.

घटना की गंभीरता को देखते हुए धनबाद Police ने मामले के खुलासे के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया. एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों, घटनास्थल से मिले सुरागों और अन्य जानकारियों के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया. जांच के दौरान प्रेम चौहान और कुंदन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Police ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना लोहे का पाइप, खून लगा पत्थर, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं. इसके अलावा आरोपियों के खून से सने कपड़े भी जब्त किए गए हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है.

आरोपियों से हत्या के कारण, वारदात की पूरी साजिश और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता के संबंध में भी पूछताछ जारी है. दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

एसएनसी/एसके