झारखंड: 15 लाख के इनामी सहित 20 से अधिक नक्सली मुख्यधारा में लौटेंगे, 28 जुलाई को आत्मसमर्पण!

रांची, 26 जुलाई . Jharkhand में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, भाकपा (माओवादी) से जुड़े 20 से अधिक नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है. सुरक्षा एजेंसियों के बड़े अफसरों के साथ इनका संपर्क हो चुका है, हालांकि फिलहाल आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है.

सूत्रों के मुताबिक, सरेंडर का फैसला करने वाले नक्सलियों में 15 लाख रुपये का इनामी एक जोनल कमांडर भी शामिल बताया जा रहा है. इनके अलावा पांच लाख से 10 लाख रुपये तक के इनामी कई अन्य सक्रिय Naxalite भी शामिल हैं. इनमें एक रीजनल कमांडर और एक सब-जोनल कमांडर स्तर का माओवादी भी बताया जा रहा है.

Jharkhand Police की ओर से 28 जुलाई को रांची स्थित Police मुख्यालय में संभावित एक कार्यक्रम के दौरान इन सभी नक्सलियों का औपचारिक तौर पर सरेंडर कराया जा सकता है. ये Naxalite अपनी कई हथियार और गोला-बारूद भी Police को सौंपेंगे.

जानकारी के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले सभी Naxalite सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए हैं. सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में उनकी पहचान और संगठन में उनकी भूमिका से संबंधित जानकारी औपचारिक आत्ममसर्पण के दौरान सार्वजनिक की जाएगी.

पिछले कुछ वर्षों में Jharkhand Police, केंद्रीय सुरक्षा बलों और अन्य एजेंसियों द्वारा चलाए गए लगातार अभियानों के कारण माओवादी संगठन को लगातार नुकसान पहुंचा है. इसके साथ ही राज्य Government की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत कई इनामी Naxalite हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट चुके हैं.

हाल के महीनों में सुरक्षा बलों के अभियान तेज होने, शीर्ष माओवादी नेताओं के मारे जाने और लगातार गिरफ्तारी की कार्रवाई के बीच संगठन पर दबाव बढ़ा है. माना जा रहा है कि इसी कारण बड़ी संख्या में सक्रिय Naxalite आत्मसमर्पण कर रहे हैं.

एसएनसी/डीकेपी