
गढ़वा, 4 जून . Jharkhand के गढ़वा जिले में Police ने घटना के पांच घंटे के भीतर अपहरण और फिरौती मांगने के एक मामले का खुलासा करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि वारदात में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है.
गढ़वा के एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने Thursday को प्रेसवार्ता में बताया कि 3 जून को Police अधीक्षक को सूचना मिली थी कि एलएनटी कंपनी में पाइप फिटर के पद पर कार्यरत मुरारी तिवारी का अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर लिया है और उनकी रिहाई के बदले परिजनों से फिरौती की मांग की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए Police अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया.
टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर मझिआंव थाना क्षेत्र के चंदना गांव में छापेमारी की और इस दौरान शेख अंसार और नदीम खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में दोनों ने अपहरण की साजिश और घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की.
आरोपियों ने बताया कि अपहृत युवक के परिजनों से ऑनलाइन स्कैनर के माध्यम से 30 हजार रुपए मंगवाए गए थे. उन्होंने वारदात में शामिल अन्य अपराधियों के नामों की भी जानकारी Police को दी.
Police के अनुसार, लगातार दबिश और गिरफ्तारी की आशंका के कारण अपराधियों ने अपहृत मुरारी तिवारी (32) को चंदना और रमना के बीच छोड़ दिया और फरार हो गए. Police ने युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया.
पीड़ित मुरारी तिवारी ने Police को बताया कि 3 जून को वह सगमा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के समीप कार्य कर रहे थे. इसी दौरान दोपहर करीब 2:30 बजे सफेद बोलेरो में सवार छह लोगों ने उनका अपहरण कर लिया. अपहरणकर्ताओं ने उनकी रिहाई के बदले 7.5 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी.
इसके अलावा परिजनों से 30 हजार रुपए ऑनलाइन भी वसूले गए. Police ने पीड़ित के बयान के आधार पर धुरकी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए Police लगातार छापेमारी कर रही है.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content