
मेदिनीनगर, 13 अप्रैल . Jharkhand के पलामू जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया इलाके में एक युवक ने अपनी ममेरी बहन की टांगी (कुल्हाड़ी) से काटकर हत्या कर दी और उसके कुछ ही घंटों बाद स्वयं भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली.
प्रथम दृष्ट्या इस वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग से उपजा विवाद बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, बिट्टू कुमार सिंह और उसकी ममेरी बहन खुशबू कुमारी के बीच Sunday रात किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी. खुशबू अपने मामा के घर रहकर ही पढ़ाई करती थी. विवाद इतना बढ़ा कि आवेश में आकर बिट्टू ने घर में रखी टांगी से खुशबू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बिट्टू यह कहते हुए घर से फरार हो गया कि वह भी जान देने जा रहा है. Monday सुबह बिट्टू कुमार सिंह का क्षत-विक्षत शव पास के ही रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची Police ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त टांगी को जब्त कर लिया है. एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि मामला आपसी प्रेम प्रसंग में हुए विवाद का प्रतीत होता है.
उन्होंने कहा, परिजनों के बयान और शुरुआती जांच के आधार पर यह स्पष्ट है कि भाई ने बहन की हत्या की और फिर ग्लानि या डर वश खुदकुशी कर ली. Police ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. Police अब मोबाइल कॉल डिटेल्स और अन्य साक्ष्यों के जरिए घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.
–
एसएनसी/एएस
Skip to content