
रांची, 9 अगस्त . Jharkhand में जेपीएससी-जेएसएसी अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच Governor संतोष कुमार गंगवार ने Sunday को छात्रों से कहा कि वे Chief Minister हेमंत सोरेन पर भरोसा रखें. वह एक-एक मुद्दे का समाधान निकालने को तत्पर हैं.
रांची में आदिवासी महोत्सव के मंच से Governor ने कहा कि बातचीत के जरिए छात्रों की समस्या का समाधान निकालने की कोशिश जारी है. उन्होंने कहा कि Government छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर है और इस मामले का समाधान संवाद के माध्यम से निकाला जाना चाहिए.
Governor संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि इस समय छात्र जिस मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, उसके बारे में Chief Minister हेमंत सोरेन पहले ही विस्तार से अपनी बात रख चुके हैं. उन्होंने छात्रों से Chief Minister की ओर से कही गई बातों पर भरोसा रखने की अपील की.
गंगवार ने कहा, ‘मेरी सभी से अपील है कि Chief Minister ने जो कुछ भी कहा है, उस पर भरोसा रखें. हम अपने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते. बातचीत के जरिए इसका समाधान निकालें.’
उन्होंने कहा कि Chief Minister हेमंत सोरेन भी इस मामले को लेकर काफी चिंतित हैं और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार चर्चा कर रहे हैं. Governor ने भरोसा जताया कि बातचीत के बाद इस मुद्दे पर किसी समाधान तक पहुंचा जा सकेगा.
Governor ने कहा कि छात्रों के लिए संवाद के रास्ते खुले हुए हैं. उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे छात्र जब चाहें, उनसे या Chief Minister से मुलाकात कर सकते हैं और अपनी समस्याएं सीधे रख सकते हैं.
रांची में अभ्यर्थी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. आंदोलन के बीच Governor की यह अपील ऐसे समय आई है, जब Government और अभ्यर्थियों के बीच बातचीत के जरिए गतिरोध खत्म करने की कोशिश की जा रही है.
Governor ने स्पष्ट किया कि छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और बातचीत के जरिए समाधान निकालना ही सबसे उचित रास्ता है.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content