
रामगढ़, 6 जुलाई . Jharkhand के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में Monday सुबह Police के साथ हुई मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह का शूटर शिवराज राम उर्फ शिवा घायल हो गया. Police ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है. संयुक्त अभियान में गिरोह के एक अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है. मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक पिस्तौल, दो मोबाइल फोन और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए. इसके बाद की तलाशी में तीन अवैध पिस्तौल और करीब 60 जिंदा कारतूस जब्त किए गए.
यह मुठभेड़ भुरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित रिवरसाइड केंद्रीय विद्यालय के समीप हुई. धनबाद के एसएसपी को मिली खुफिया सूचना के आधार पर धनबाद, रामगढ़ और रांची Police की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया. Police के पहुंचते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में कई राउंड गोलियां चलीं. इस दौरान शिवराज राम उर्फ शिवा गोली लगने से घायल हो गया.
Police ने बताया कि घायल शिवराज को मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा कुजू क्षेत्र से गिरोह के एक अन्य अपराधी को भी हिरासत में लिया गया है. उसकी पहचान और भूमिका के संबंध में पूछताछ की जा रही है. Police बरामद हथियारों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के आधार पर गिरोह के नेटवर्क और संभावित आपराधिक साजिश की जांच कर रही है.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिवराज पहले कुख्यात अपराधी राहुल दुबे के लिए काम करता था और बाद में प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय सदस्य बन गया. वह लंबे समय से Police की रडार पर था. Police अधिकारियों के अनुसार हाल के दिनों में धनबाद में सख्ती बढ़ने के बाद प्रिंस खान गिरोह के सदस्य रामगढ़ और रांची समेत आसपास के जिलों में अपनी गतिविधियां बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे.
फिलहाल, Police गिरोह के फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
–
एसएनसी/डीसीएच
Skip to content