
पाकुड़, 3 जून . Jharkhand के पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद गुप्ता का Wednesday को निधन हो गया. उनके निधन की खबर फैलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई.
भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और विभिन्न Political दलों के नेताओं ने इसे सार्वजनिक जीवन के लिए बड़ी क्षति बताया है. परिजनों और भाजपा नेताओं के अनुसार, बेनी प्रसाद गुप्ता पिछले कुछ दिनों से रांची में थे. Wednesday की सुबह वह रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस से पाकुड़ लौटे थे. घर पहुंचने के कुछ समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें तत्काल पाकुड़ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.
बेनी प्रसाद गुप्ता भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे और उन्होंने वर्ष 1990 तथा 1995 में भाजपा के टिकट पर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था. उस समय Jharkhand राज्य का गठन नहीं हुआ था और यह क्षेत्र अविभाजित बिहार का हिस्सा था. विधायक के रूप में उन्होंने क्षेत्रीय विकास, जनसुविधाओं और स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई थी.
क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी पहचान एक सहज और सुलभ जनप्रतिनिधि के रूप में थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि वह आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते और उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहते थे. अविवाहित बेनी प्रसाद गुप्ता ने अपना अधिकांश जीवन सामाजिक और Political गतिविधियों को समर्पित किया.
उनके निधन पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि बेनी प्रसाद गुप्ता ने अपना संपूर्ण जीवन समाजसेवा, जनकल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित किया. उनका निधन सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है. परिजनों के अनुसार, Thursday को पश्चिम बंगाल के धुलियान स्थित गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content