
गढ़वा, 28 मई . Jharkhand के गढ़वा जिले में एक पिता ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी की रस्सी से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी और कमरे का दरवाजा बंद कर फरार हो गया. Police ने लड़की का शव बरामद होने के 10 दिन बाद आरोपी पिता निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.
गढ़वा के अनुमंडल Police पदाधिकारी (एसडीपीओ) सत्येंद्र नारायण सिंह ने Thursday को एक प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि 19 मई को Police को सूचना मिली थी कि परती कुशवानी गांव स्थित निर्मल सिंह के घर से तेज दुर्गंध आ रही थी. सूचना के बाद Police मौके पर पहुंची और मृतका के भाई अविनाश कुमार सिंह की मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा गया.
कमरे के अंदर आकृति कुमारी का शव पड़ा मिला. घटना के बाद मृतका के भाई के बयान पर केतार थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. Police अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर Police को पता चला कि आरोपी घटना के बाद Rajasthan भाग गया था और जमानत की कोशिश में वापस गढ़वा आने वाला है.
Police को 27 मई को सूचना मिली कि आरोपी उत्तर प्रदेश के कोन क्षेत्र से होकर खरौंधी के रास्ते नगर ऊंटारी की ओर आ रहा है. इसके बाद Police ने बजरमरवा के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. Police वाहन देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया.
पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली. उसने Police को बताया कि वह Rajasthan में जहां काम करता था, वहीं एक युवक से बेटी की शादी तय कर चुका था. हालांकि, आकृति Rajasthan जाकर शादी करने के लिए तैयार नहीं थी और गांव में ही रहना चाहती थी. इसी बात से नाराज होकर उसने सोई अवस्था में रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद वह घर में ताला बंद कर फरार हो गया था.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content