
रांची, 10 अगस्त . Jharkhand में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन Monday को भी जारी है. विधानसभा घेराव के लिए निकले छात्रों ने Police की आठवीं बैरिकेडिंग भी तोड़ दी और अब विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं.
छात्रों को रोकने के लिए Police ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है. इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा समूह आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है. Police ने जब छात्रों को रोकने के लिए वाटर कैनन चलाया तो प्रदर्शनकारी पीछे हटने के बजाय पानी की बौछारों के बीच भी नारेबाजी करते नजर आए. कई छात्र वाटर कैनन की तेज धार के बीच खड़े होकर नारे लगाते और झूमते दिखाई दिए.
इस मौके पर आंदोलन का अलग ही दृश्य देखने को मिला. Police और प्रशासन की ओर से छात्रों से आगे नहीं बढ़ने और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की जा रही है. पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. ड्रोन कैमरों से भी प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.
आठवीं बैरिकेडिंग पार करने के बाद छात्रों का समूह कई हिस्सों में बंट गया है. कुछ छात्र आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि Police उन्हें रोकने में जुटी है. मौके पर Police और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. इससे पहले छात्रों ने पुराने विधानसभा परिसर के पास पहला बैरिकेड तोड़ा था. इसके बाद उन्होंने लगातार आगे बढ़ते हुए एक के बाद एक कई बैरिकेड पार किए.
24 जिलों से पहुंचे हजारों छात्र हाथों में तिरंगा, पोस्टर और बैनर लिए विधानसभा की ओर मार्च कर रहे हैं. छात्र 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा समेत विवादित परीक्षाओं को रद्द करने, भर्ती प्रक्रिया में सुधार और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं.
Sunday को Government और छात्र प्रतिनिधियों के बीच तीसरे दौर की वार्ता बेनतीजा रही थी. इसके बाद छात्रों ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया था. सुबह से ही रांची के विभिन्न इलाकों में छात्रों की भीड़ जुटने लगी थी. राज्य के अलग-अलग जिलों से छात्र बसों, ट्रेनों और निजी वाहनों से रांची पहुंचे हैं. बड़ी संख्या में छात्रों ने Sunday रात जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम और आसपास के इलाकों में रात गुजारी.
इधर, आंदोलन के बीच भाजपा ने भी Chief Minister आवास का घेराव किया. पूर्व Chief Minister एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में भाजपा विधायकों की बैठक के बाद विधायक और कार्यकर्ता Chief Minister आवास पहुंचे. करीब 9.45 बजे हुए प्रदर्शन के दौरान Police ने बाबूलाल मरांडी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू, समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.
राजधानी में विधानसभा और Chief Minister आवास के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन की कोशिश छात्रों को विधानसभा परिसर तक पहुंचने से रोकने की है. वहीं छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और लगातार आगे बढ़ रहे हैं.
–
एसएनसी/एसके
Skip to content