झारखंडः चतरा पुलिस ने 17 लाख की अफीम के साथ अंतरराज्यीय गिरोह का कूरियर दबोचा, दिल्ली-पंजाब तक जुड़े हैं तार

चतरा, 19 मई . Jharkhand के चतरा जिले की Police ने लगभग 17 लाख रुपये मूल्य की 2 किलो 900 ग्राम अवैध गीली अफीम के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के सक्रिय कूरियर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी की पहचान चतरा सदर थाना क्षेत्र के सिक्किद गांव निवासी अनिल कुमार यादव के रूप में हुई है.

Police अब इस खेप को भेजने वाले मुख्य सप्लायर की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. चतरा के Police अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में Tuesday को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिला Police को एक पुख्ता खुफिया इनपुट मिला था कि चतरा-जोरी मार्ग से एक युवक सवारी टेंपो में अफीम की बड़ी खेप लेकर बिहार के गया जिले के रास्ते दिल्ली की ओर जाने की फिराक में है.

सूचना के सत्यापन के बाद तुरंत अनुमंडल Police पदाधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. इस स्पेशल टीम ने Jharkhand-बिहार की सीमा पर स्थित गोसाईडीह के समीप नाकेबंदी कर सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया. वाहन जांच के दौरान जब Police टीम ने एक पैसेंजर टेंपो को रुकवाया, तो उसमें सवार एक संदिग्ध युवक Police बल को देखते ही काले रंग का पीठू बैग लेकर तेजी से भागने लगा.

हालांकि, मौके पर मुस्तैद Police के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और उसे खदेड़कर दबोच लिया. जब पकड़े गए युवक के बैग की गहनता से तलाशी ली गई, तो उसके भीतर से 2 किलो 900 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली गीली अफीम, दो स्मार्टफोन और 1200 रुपये नकद बरामद किए गए. एसपी अनिमेष नैथानी ने आगे बताया कि गिरफ्तार अनिल कुमार यादव अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट के लिए महज एक कूरियर के रूप में काम कर रहा था. बड़े अफीम माफियाओं ने उसे यह टास्क सौंपा था, जिसके तहत दिल्ली पहुंचने के बाद उसे फोन पर ही डिलीवरी पॉइंट और खरीदार की लोकेशन दी जानी थी.

शुरुआती पूछताछ में Police को इस अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट के नेटवर्क से जुड़े कई चौंकाने वाले और अहम सुराग मिले हैं. Police ने मुख्य आपूर्तिकर्ता (सप्लायर) को भी चिन्हित कर लिया है और दावा किया है कि जल्द ही उसे भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा. चतरा के इस अवैध अफीम नेटवर्क के तार बिहार, दिल्ली, पंजाब और Haryana जैसे राज्यों से सीधे जुड़े हैं और पकड़ा गया आरोपी पहले भी कई बार दूसरे राज्यों में नशे की खेप पहुंचा चुका है.

एसएनसी/एएस