झारखंड: पलामू में घर से बुलाकर युवक के सिर में मारी गोली, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

पलामू, 29 अप्रैल . Jharkhand के पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना अंतर्गत करमा गांव में Tuesday की देर रात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने युवक के सिर में बेहद करीब से गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान कर्मा गांव निवासी राजमुनि पाठक के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, राजमुनि पाठक Tuesday रात अपने घर में सो रहे थे. उनके साथ पत्नी और दो बेटे भी मौजूद थे. देर रात कुछ अज्ञात लोग उनके घर पहुंचे और किसी काम का बहाना बनाकर उन्हें बाहर बुलाया. राजमुनि जैसे ही घर से बाहर निकले, आरोपी उन्हें करीब 200 मीटर दूर ले गए और सिर में गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.

मृतक के परिजनों ने Police को बताया कि राजमुनि पाठक का इलाके में ही किसी के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था. परिजनों के मुताबिक, गांव और आसपास के क्षेत्रों में कई शादी समारोह होने के कारण लोगों की आवाजाही अधिक थी, जिसकी वजह से वे घर से बुलाने वाले लोगों की पहचान नहीं कर सके.

घटना की सूचना मिलते ही पिपराटांड़ थाना प्रभारी निलेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद की बात सामने आ रही है, लेकिन Police आपसी रंजिश समेत अन्य सभी बिंदुओं पर गहन अनुसंधान कर रही है. घटना के बाद से कर्मा गांव में मातम और तनाव का माहौल है.

एसएनसी/एएस